समस्तीपुर/उजियारपुर : समस्तीपुर शहर से शुक्रवार को एक ई-रिक्शा चोरी कर भाग रहा चोर उजियारपुर में धरा गया। चोर की पहचान मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के बखरी बुजुर्ग गांव निवासी शंकर पोद्दार के रूप में हुयी है।
घटना के संबंध में उजियारपुर पुलिस सूत्रों की मानें तो मामले में ई-रिक्शा स्वामी कल्याणपुर थाना के खजूरी निवासी संजय पासवान ने घटना में आपसी सुलह कर केस दर्ज करने से मना कर दिया। मिली जानकारी के अनुसार रिक्शा स्वामी समस्तीपुर के मोहनपुर स्थित एक होटल में नाश्ता कर रहा था। इसी बीच आरोपी होटल के बाहर से ई-रिक्शा लेकर चंपत हो गया।
इसके बाद ई-रिक्शा में लगे जीपीएस से उसका पीछा करते हुए ई रिक्शा मालिक उजियारपुर के लखनीपुर गांव अंतर्गत महेंद्र चौक पर उसे पकड़ लिया। उधर, सूचना पर उजियारपुर पुलिस मौके पर पहुंचकर आरोपी सहित ई-रिक्शा को थाने ले आयी। जहां ई-रिक्शा मालिक केस नहीं करने की बात कहकर मामला को रफा दफा कर अपनी चोरी हुई ई-रिक्शा लेकर चला गया।
समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और शहर में सुचारू यातायात व्यवस्था…
समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के सप्तमी, महाअष्टमी, महानवमी एवं विजयादशमी के अवसर पर श्रद्धालुओं की…
समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर के नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को उत्क्रमित मध्य…
'जलने वाले जलते रहें, हम आगे बढ़ते रहेंगे. मैं गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान…
समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन थाना क्षेत्र के बरुणा रसलपुर के समीप एसएच-88 पर तेज रफ्तार ट्रक…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में शिक्षा व्यवस्था और सरकारी संपत्तियों की बदहाली की पोल खोलने…