समस्तीपुर : जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में डॉ. भीमराव अम्बेडकर स्मारक स्थल पर मनरेगा बचाओ संग्राम अभियान के तहत एक दिवसीय उपवास एवं प्रतीकात्मक धरना का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला कांग्रेस अध्यक्ष अबू तमीम ने की। सभा को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार द्वारा मनरेगा जैसी ऐतिहासिक एवं जनकल्याणकारी योजना को लगातार कमजोर करने का षड्यंत्र किया जा रहा है। मनरेगा योजना के नाम से महात्मा गांधी का नाम हटाने की कोशिश न केवल राष्ट्रपिता का घोर अपमान है, बल्कि यह ग्रामीण भारत के गरीबों, मजदूरों और किसानों के अधिकारों पर सीधा हमला है।
उन्होंने कहा कि मनरेगा करोड़ों ग्रामीण परिवारों के लिए रोजगार, सम्मान और आत्मनिर्भरता का आधार है, लेकिन वर्तमान सरकार इस योजना को समाप्त करने की दिशा में योजनाबद्ध तरीके से काम कर रही है। समय पर मजदूरी का भुगतान नहीं होना, काम के दिनों में कटौती, जॉब कार्ड धारकों को काम नहीं मिलना तथा बजट में लगातार की जा रही कटौती यह साबित करती है कि केंद्र सरकार गरीब-विरोधी और मजदूर-विरोधी नीतियों पर चल रही है।
जिलाध्यक्ष ने चेतावनी देते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी मनरेगा को कमजोर करने की किसी भी कोशिश को बर्दाश्त नहीं करेगी। यह आंदोलन सड़क से लेकर सदन तक जारी रहेगा। जब तक केंद्र सरकार ग्रामीण क्षेत्र के रोजगार की इस महत्वपूर्ण योजना को उसके मूल स्वरूप में बहाल नहीं करती, मजदूरों का बकाया भुगतान नहीं करती और पर्याप्त बजट आवंटन सुनिश्चित नहीं करती, तब तक कांग्रेस का यह संघर्ष अनवरत जारी रहेगा। इस अवसर पर जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष सरोज कुमार सिंह, वरिष्ठ कांग्रेस नेता अंजनी मिश्र, महासचिव मुकेश कुमार चौधरी, विश्वनाथ सिंह हजारी, सूरज राम, रघुनंदन पासवान, ठाकुर मनोज भारद्वाज, राम विलास राय, एनएसयूआई जिलाध्यक्ष राजन कुमार वर्मा, नगर अध्यक्ष डोमन राय, प्रखंड अध्यक्ष शंभु प्रसाद सिंह आदि उपस्थित थे।
बिहार की राजनीति में एक बार फिर बड़े उलटफेर की चर्चाएं तेज हो गई हैं।…
बिहार विधान परिषद में बहाल 10 निम्नवर्गीय लिपिक एवं 33 डाटा इंट्री ऑपरेटरों के दक्षता(स्किल…
Bihar DEO-DPO Transfer: बिहार में शिक्षा विभाग की कमान संभालने के बाद अपर मुख्य सचिव…
समस्तीपुर : ट्रेनों को बिना उचित कारण चेन पुलिंग कर बीच रास्ते में रोकने वालों…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र में अपराधियों ने एक बार फिर लूट…
समस्तीपुर : शहर की लाइफ-लाइन ओवरब्रिज (ROB) पर स्ट्रीट लाइट लगाने की कवायद तेज हो…