समस्तीपुर : मद्य निषेध सह उत्पाद विभाग की टीम ने रविवार को शहर के बूढ़ी गंडक नदी किनारे बाइपास पर 22 लीटर चुलाई शराब के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार व्यक्तियों की पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जितवारपुर चौथ के मो. आलम और जितवारपुर निजामत के कृष्ण मोहन पासवान के रूप में की गई है। दोनों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। दोनों ई-रिक्शा पर शराब ले जा रहे थे। उत्पाद विभाग ने ई-रिक्शा को भी जब्त कर लिया है।
इधर, बीते 24 घंटे के भीतर मद्यनिषेध विभाग की टीम ने जिले में अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई करते हुए लगभग 50 लीटर देशी-विदेशी अवैध शराब जब्त की है। इस दौरान शराब तस्करी में संलिप्त चार धंधेबाजों को जेल भेजा गया।
बिहार की राजनीति में एक बार फिर बड़े उलटफेर की चर्चाएं तेज हो गई हैं।…
बिहार विधान परिषद में बहाल 10 निम्नवर्गीय लिपिक एवं 33 डाटा इंट्री ऑपरेटरों के दक्षता(स्किल…
Bihar DEO-DPO Transfer: बिहार में शिक्षा विभाग की कमान संभालने के बाद अपर मुख्य सचिव…
समस्तीपुर : ट्रेनों को बिना उचित कारण चेन पुलिंग कर बीच रास्ते में रोकने वालों…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र में अपराधियों ने एक बार फिर लूट…
समस्तीपुर : शहर की लाइफ-लाइन ओवरब्रिज (ROB) पर स्ट्रीट लाइट लगाने की कवायद तेज हो…