Samastipur

समस्तीपुर : राष्ट्रीय आय सह मेधा छात्रवृति परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन कराने की तैयारी शुरू

समस्तीपुर : शैक्षिक सत्र 2025-26 में राज्य सरकार के विद्यालयों में कक्षा आठ में पढ़ाई करने वाले छात्र/छात्राओं से राष्ट्रीय आय सह मेधा छात्रवृत्ति परीक्षा के लिए डीपीओ माध्यमिक कार्यालय से तैयारी शुरू हो गई है। परीक्षा में शामिल होने के लिए 26 जनवरी से विभागीय पोर्टल पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की तिथि निर्धारित है। परीक्षा 8 मार्च 2026 को निर्धारित है।

राष्ट्रीय आय सह मेधा छात्रवृत्ति योजना शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा आर्थिक रूप से कमजोर मेधावी छात्र/छात्राओं के लिए प्रारंभ की गई है। इस योजना के अन्तर्गत सफल छात्र-छात्राओं को राज्य के राजकीय, राजकीयकृत, राज्य सरकार व भारत सरकार के अनुदान से संचालित विद्यालयों, मान्यता प्राप्त अनुदानित अल्पसंख्यक विद्यालयों, मदरसा एवं संस्कृत विद्यालयों में नामांकित एवं अध्ययनरत छात्र/छात्राओं को कक्षा 9 से कक्षा 12 तक की पढ़ाई के लिए शिक्षा मंत्रालय भारत सरकार, नई दिल्ली द्वारा हर साल 12 हजार रुपए छात्रवृत्ति दी जाती है।

इस परीक्षा में शामिल होने के लिए डीपीओ कार्यालय के स्तर से जिले में संचालित राजकीय/राजकीयकृत/राज्य सरकार/भारत सरकार के अनुदान से संचालित विद्यालय (जवाहर नवोदय विद्यालय, सैनिक स्कूल, केन्द्रीय विद्यालय एवं केन्द्र/राज्य सरकार द्वारा संचालित आवासीय विद्यालय एवं सभी प्राइवेट विद्यालयों को छोड़कर) / मान्यता प्राप्त अनुदानित अल्पसंख्यक विद्यालयों/मदरसा एवं संस्कृत विद्यालयों के कक्षा 5 के छात्र/छात्रा आवेदन करने के लिए पात्र हैं, जो छात्र/छात्रा 55 प्रतिशत अंकों के साथ कक्षा 7 की परीक्षा उत्तीर्ण हों तथा इन विद्यालयों में शैक्षिक सत्र 2025-26 में कक्षा 6 में नामांकित हो।

अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति एवं नि:शक्त छात्र/छात्राओं के लिए उत्तीर्णांक में 5 प्रतिशत की छूट का प्रावधान किया गया है। परीक्षा केन्द्र परीक्षार्थियों की संख्या के अनुरूप जिला मुख्यालय में होगा। चयन प्रक्रिया लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। चयनित बच्चों को हर साल 12 हजार रुपए छात्रवृत्ति भारत सरकार से दी जाएगी।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर सदर अस्पताल में प्रसव के दौरान महिला की मौ’त, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप

समस्तीपुर : सदर अस्पताल में शनिवार को प्रसव के दौरान 26 वर्षीय महिला की मौत…

1 घंटा ago

दुर्गा पूजा को लेकर अलर्ट हुआ जिला प्रशासन, समस्तीपुर शहर के पूजा पंडालों का किया गया निरीक्षण

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और शहर में सुचारू यातायात व्यवस्था…

1 दिन ago

दुर्गा पूजा को लेकर ताजपुर में निकाला गया फ्लैग मार्च, SDO व DSP ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के सप्तमी, महाअष्टमी, महानवमी एवं विजयादशमी के अवसर पर श्रद्धालुओं की…

1 दिन ago

उत्क्रमित मध्य विद्यालय लगुनियां के नवाचारों की समस्तीपुर नगर आयुक्त ने की सराहना

समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर के नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को उत्क्रमित मध्य…

1 दिन ago

‘जलने वाले जलते रहे’, तेज प्रताप का अनुष्का यादव पर पलटवार, कहा- गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान देना मेरी शान के खिलाफ

'जलने वाले जलते रहें, हम आगे बढ़ते रहेंगे. मैं गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान…

1 दिन ago

समस्तीपुर में ट्रक की ठोकर से वैशाली के बाइक सवार युवक की मौ’त, नानी के घर जा रहा था; डेढ़ महीना पहले गुजरात से घर लौटा था

समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन थाना क्षेत्र के बरुणा रसलपुर के समीप एसएच-88 पर तेज रफ्तार ट्रक…

1 दिन ago