Samastipur

समस्तीपुर : अवध-असम एक्सप्रेस में महिला से कथित छेड़खानी, यात्रियों ने युवक को पीट-पीटकर किया बेहोश, आरोपी ने कहा- “सीट के झगड़े को महिला ने छेड़खानी बता पिटवाया”

समस्तीपुर : अवध-असम एक्सप्रेस (15910) ट्रेन में मंगलवार को एक महिला यात्री के साथ कथित छेड़खानी का मामला सामने आया। महिला के शोर मचाने पर ट्रेन में मौजूद यात्रियों ने आरोपी युवक को पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी, जिससे वह बेहोश हो गया। घटना की सूचना मिलने पर रेलवे पुलिस ने समस्तीपुर स्टेशन पर ट्रेन को रोका और बेहोशी की हालत में पड़े युवक को नीचे उतारकर इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया।

घायल युवक की पहचान सीवान जिले के निवासी दिव्य प्रकाश के रूप में की गई है। महिला यात्री की शिकायत के आधार पर मुजफ्फरपुर जीआरपी थाने में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। इलाज के बाद समस्तीपुर जीआरपी ने आरोपी युवक को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए मुजफ्फरपुर जीआरपी के हवाले कर दिया। तलाशी के दौरान युवक के पास से कोई वैध रेलवे टिकट भी बरामद नहीं हुआ।

बताया गया है कि हाजीपुर से ट्रेन खुलने के कुछ देर बाद आरोपी युवक ने महिला यात्री के साथ अभद्र व्यवहार किया। इसका विरोध करने पर महिला ने शोर मचाया, जिसके बाद यात्रियों ने युवक को पकड़कर उसकी पिटाई शुरू कर दी। इसी दौरान ट्रेन मुजफ्फरपुर स्टेशन पहुंची, जहां महिला यात्री उतर गई, जबकि आरोपी युवक बेहोशी की हालत में ट्रेन में ही पड़ा रहा। इसके बाद ट्रेन समस्तीपुर के लिए रवाना हो गई। मुजफ्फरपुर जीआरपी से मिली सूचना के बाद समस्तीपुर स्टेशन पर युवक को ट्रेन से उतारकर तुरंत सदर अस्पताल भेजा गया। अस्पताल में होश में आने के बाद पूछताछ में युवक ने अपना नाम दिव्य प्रकाश बताया।

वहीं आरोपी युवक ने पुलिस के समक्ष दावा किया है कि सीट को लेकर विवाद हुआ था और इसी बात पर महिला ने उस पर छेड़खानी का आरोप लगाकर शोर मचाया। हालांकि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। इस संबंध में जीआरपी थाना अध्यक्ष सह निरीक्षक वीरबल राय ने बताया कि महिला यात्री की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है और आरोपी को न्यायिक प्रक्रिया के तहत आगे की कार्रवाई के लिए मुजफ्फरपुर भेज दिया गया है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में BPL परिवारों के घरों पर मुफ्त सोलर पैनल, ‘कुटीर ज्योति योजना’ से रोशन होंगे घर

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के गरीब और निम्न आय वर्ग के बिजली उपभोक्ताओं को राहत…

3 घंटे ago

समस्तीपुर मंडल : अलौली-कुशेश्वरस्थान रेल परियोजना को गति, 4.5 किमी लाइन के लिए 211 करोड़ की निविदा

समस्तीपुर : अलौली से कुशेश्वरस्थान तक प्रस्तावित नई रेल लाइन परियोजना को आगे बढ़ाने की…

4 घंटे ago

बिहार में Sudha की तर्ज पर खुलेंगे ‘तरकारी आउटलेट’, किसानों को मिलेगा बेहतर बाजार, समस्तीपुर में प्रखंड स्तर पर होगा सब्जी कलेक्शन सेंटर

समस्तीपुर : राज्य में सब्जी किसानों को बेहतर बाजार उपलब्ध कराने के लिए सहकारिता विभाग…

4 घंटे ago

‘गुंडई क्या होती है दिखा देंगे’, बिहार में दारोगा को चैलेंज करनेवाले दोनों बदमाश ढेर, एक STF जवान भी शहीद

बिहार में कानून व्यवस्था को चुनौती देने वाले दो और अपराधियों का एनकाउंटर कर दिया…

6 घंटे ago

समस्तीपुर में पैक्स समितियों के व्यावसायिक विस्तार को लेकर प्रशिक्षण सह कार्यशाला आयोजित

समस्तीपुर : सहकारिता विभाग की ओर से सोमवार को शहर के कर्पूरी सभागार में एक…

17 घंटे ago