समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना के थानाध्यक्ष राकेश कुमार शर्मा को एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने थानाध्यक्ष के पद से हटा दिया है। इसको लेकर उन्होंने जिलादेश भी जारी किया है। कल्याणपुर थाने की कमान अब वहां के अपर थानाध्यक्ष दीपक झा को दी गयी है। बताया गया है कि वर्ष 2020 के दौरान पुअनि राकेश कुमार शर्मा गोपालगंज जिले में पोस्टेड थे। उनके खिलाफ वहां कोर्ट में एक मामला दर्ज कराया गया था। इस बीच उनका तबादला समस्तीपुर जिले में हो गया और वह यहां कल्याणपुर के थानाध्यक्ष बनाये गये।
इस बीच पिछले दिनों कोर्ट ने मामले का संज्ञान लेते हुए पुअनि राकेश कुमार शर्मा पर विभागीय कार्रवाई चलाने का निर्देश दिया। इसकी सूचना समस्तीपुर पुलिस कार्यालय को भी दी गयी। डीओ मिलने पर एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने राकेश कुमार शर्मा को थानाध्यक्ष के पद से हटा दिया। फिलहाल उनकी पोस्टिंग कल्याणपुर थाने में ही जेएसआई के रूप में है।
इस संबंध में एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने बताया की पुलिस विभाग के नियम के तहत अगर किसी पुलिसकर्मी पर विभागीय कार्रवाई चल रही होती है तो उसे थानाध्यक्ष नहीं बनाया जा सकता है। इसी आलोक में गोपालगंज से डीओ प्राप्त होते ही राकेश कुमार शर्मा को थानाध्यक्ष के पद से हटाया गया है। अभी वहां के अपर थानाध्यक्ष दीपक झा को थाने का प्रभार दिया गया है।
समस्तीपुर/विद्यापतिनगर [पद्माकर सिंह लाला] : बहुचर्चित ईशांत कुमार उर्फ छोटू हत्याकांड को लेकर शुक्रवार को…
समस्तीपुर : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से आयोजित भगिनी निवेदिता व्यक्तित्व विकास शिविर…
समस्तीपुर : शहर के चार विभिन्न फर्मों पर लगभग साढ़ चार करोड़ रूपये पेनाल्टी लगाया…
समस्तीपुर/पूसा : पीएम श्री किसान उच्च माध्यमिक विधालय, मोरसंड के 9वीं कक्षा के 3 छात्र…
समस्तीपुर : समस्तीपुर न्यायाधीश आवासीय परिसर में नवनिर्मित 12 न्यायिक पदाधिकारियों के आवास (पीओ क्वार्टर)…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में लगातार बदलते मौसम ने लोगों की सेहत पर असर डालना…