समस्तीपुर : अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता डीएम रोशन कुशवाहा ने की। डीएम ने अधिनियम से जुड़े लंबित एवं नए मामलों की विस्तार से समीक्षा करते हुए संबंधित पदाधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि पीड़ितों को समय पर न्याय, राहत राशि एवं विधिक सहायता हर हाल में सुनिश्चित की जाए।
उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि अत्याचार से संबंधित मामलों में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। डीएम ने पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने, मामलों की त्वरित जांच सुनिश्चित करने तथा न्यायालय में ससमय आरोप पत्र दाखिल करने का निर्देश दिया गया। साथ ही पीड़ितों की सुरक्षा, पुनर्वास एवं संरक्षण से जुड़े प्रावधानों का कड़ाई से अनुपालन करने पर विशेष जोर दिया गया।
डीएम ने कहा कि अनुसूचित जाति एवं जनजाति के लोगों के अधिकारों की रक्षा प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है और इस दिशा में सभी विभागों को संवेदनशीलता एवं तत्परता के साथ कार्य करना होगा। बैठक में रोसड़ा विधायक वीरेंद्र कुमार, कल्याणपुर विधायक महेश्वर हजारी, मोरवा विधायक रणविजय साहू, समस्तीपुर विधायक अश्वमेघ देवी, एसपी अरविंद प्रताप सिंह, एडीएम ब्रजेश कुमार, जिला कल्याण पदाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी सहित विभिन्न विभागों के संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र में 9वीं क्लास की एक छात्रा से…
समस्तीपुर : नवरात्र के अवसर पर शहर के ताजपुर रोड स्थित ब्रह्माकुमारीज शिव शक्ति भवन…
समस्तीपुर : सदर अस्पताल में शनिवार को प्रसव के दौरान 26 वर्षीय महिला की मौत…
समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और शहर में सुचारू यातायात व्यवस्था…
समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के सप्तमी, महाअष्टमी, महानवमी एवं विजयादशमी के अवसर पर श्रद्धालुओं की…
समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर के नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को उत्क्रमित मध्य…