Samastipur

समस्तीपुर जिले में सर्द हवा से ठिठुर रहे लोग, दो दिनों तक ‘कोल्ड-डे’ की रहेगी स्थिति

समस्तीपुर : जिले में पिछले चार दिनों से लगातार कड़ाके की ठंड जारी है। रविवार को बर्फीली हवाओं और गलन भरी ठंड ने जनजीवन को पूरी तरह ठिठुरा दिया। घने कोहरे के बीच ओस की बूंदें बारिश की तरह गिरती रहीं। छुट्टी के बावजूद लोग अपने अपने घरों में ही दुबके रहे। सोमवार को भी ठीक ऐसी ही स्थिति बनी हुई है। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिनों तक कड़ाके की ठंड का दौर जारी रहने का पूर्वानुमान है। सुबह के समय अस्पताल रोड, स्टेशन रोड, ताजपुर रोड, सहित प्रमुख चौक-चौराहों पर सन्नाटा पसरा रहा। इक्का-दुक्का लोग ही नजर आए, जो खरपतवार जलाकर अलाव तापते दिखे। शाम होते ही एक बार फिर ठंड और गलन का असर बढ़ गया।

मौसम विभाग के अनुसार दिन का तापमान 16 डिग्री सेल्सियस रहा। जो सामान्य से 6.4 डिग्री कम है। न्यूनतम तापमान 11.5 डिग्री रहा। मौसम विभाग के अनुसार इस दौरान सापेक्ष आर्द्रता सुबह 7 बजे 93 प्रतिशत एवं दोपहर 2 बजे 92 प्रतिशत रहा। इस क्रम में पछुआ हवा करीब 4.2 किमी. प्रति घंटा की गति से चलती रही। जो कनकनी को लगातार बढ़ाती रही। कड़ाके की ठंड के कारण खुले स्थानों पर रुकना मुश्किल हो गया। सर्द हवाओं के चलते लोग शाम चार बजे के बाद ही घरों में दुबक गए, जिससे शहर, बाजार और चौक-चौराहे वीरान नजर आए।

दिन भर धूप को तरसते रहे लोग :

ठंड का कहर तीसरे दिन रविवार को भी जारी रहा। आज के दिन भी लोग धूप को तरसते रहे। सुबह लेट तक गर्म कपड़ों में सिमटे रहना लोगों की दिनचर्या में शामिल हो गया है। इस दौरान दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी रिकार्ड की गई। लगातार बढ़ रही ठंड के कारण गर्म कपड़ो व बिजली उपकरणों की मांग अचानक तेज हो गई है। सड़को पर आवाजाही भी काफी प्रभावित हो रही है। कई वाहनो का पैसेन्जर के आभाव में खर्च निकालना भी मुश्किल हो रहा है। वहीं महिलाओं को कपड़े सुखाना भी मुश्किल हो रहा है। खासकर छोटे बच्चे वाले घरो में हीटर पर गर्म सुखाना मजबूरी बनी हुई है। डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा के मौसम वैज्ञानिक डॉ. ए. सत्तार ने बताया कि अगले एक-दो दिनों तक कोल्ड डे की स्थिति बनी रहेगी। इस दौरान सामान्य से तेज पछुआ हवा चलेगी। दिन में ठंड अधिक रहने की संभावना है। हलांकि उसके बाद हल्का सुधार हो सकता है।

हीटर-गीजर और ऊनी कपड़ों की बढ़ी मांग :

कोहरे की दस्तक और गलन भरी ठंड शुरू होते ही हीटर, गीजर और गर्म कपड़ों का बाजार गरमा गया है। जिले में पिछले चार दिनों से कड़ाके की ठंड का प्रकोप जारी है। ठंड बढ़ते ही लोग सर्दी से बचाव के लिए बाजार की ओर दौड़ पड़े। हीटर, गीजर, इमर्शन रॉड, सन हीटर और ब्लोअर की जमकर खरीदारी हो रही है। वहीं, लंबे समय से ठंड का इंतजार कर रहे कपड़ा कारोबारियों के चेहरे भी खिल उठे हैं। ठंड नहीं पड़ने के कारण गोदामों में करोड़ों रुपये का स्टॉक भरा पड़ा था, लेकिन ठंड शुरू होते ही गर्म कपड़ों की बिक्री में तेजी आ गई है। बाजार में गर्म कपड़ों की खरीदारी पहले लग्न के समय ही सीमित थी। जिन घरों में शादियां थीं या जिन्हें शादी में जाना था।

Avinash Roy

Recent Posts

नुक्कड़ नाटक के माध्यम से दिव्यांगजनों को किया गया जागरूक, सरकारी योजनाओं की दी गई विस्तृत जानकारी

समस्तीपुर : दिव्यांगजनों को सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से जोड़ने और उनके अधिकारों के…

43 मिनट ago

समस्तीपुर में टायर दुकान से 54 पीस नकली ट्यूब किया गया बरामद, नगर थाने में FIR दर्ज

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के मगरदही घाट स्थित छपरा टायर दुकान पर मंगलवार को…

13 घंटे ago

समस्तीपुर में नियमित गैस आपूर्ति को लेकर SDO की वितरकों संग बैठक, गैस वितरण व्यवस्था सुधारने को बनी निगरानी टीम

घबराने की जरूरत नहीं, बुकिंग के तीन दिन में मिलेगा सिलेंडर : एसडीओ समस्तीपुर :…

13 घंटे ago

संजय झा ने नीतीश कुमार को सौंपा राज्यसभा चुनाव में जीत का सर्टिफिकेट, तस्वीर शेयर कर क्या बोले

जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा ने मंगलवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को…

17 घंटे ago

केसी त्यागी ने जदयू से दिया इस्तीफा, भविष्य का प्लान भी बताया

पिछले कुछ दिनों से अपनी ही पार्टी के खिलाफ बोल कर चर्चा में रहने वाले…

18 घंटे ago

समस्तीपुर में BPL परिवारों के घरों पर मुफ्त सोलर पैनल, ‘कुटीर ज्योति योजना’ से रोशन होंगे घर

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के गरीब और निम्न आय वर्ग के बिजली उपभोक्ताओं को राहत…

22 घंटे ago