समस्तीपुर/विद्यापतिनगर [पद्माकर सिंह लाला] : विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत मड़वा ढाला के समीप हुए एक सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से जख्मी वृद्ध मो. शमीम उर्फ फूलो (65 वर्ष) की इलाज के दौरान रविवार देर शाम मौत हो गई। वह मऊ धनेशपुर उत्तर पंचायत के निवासी थे। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह घटना शनिवार देर शाम एनएच 122बी पथ पर मड़वा ढाला के पास हुई। जहां एक तेज रफ्तार अनियंत्रित बाइक ने वृद्ध मोहम्मद शमीम को टक्कर मार दी थी, जिससे उनके सिर और चेहरे पर गंभीर चोटें आईं।
इस घटना के बाद स्थानीय लोगों और परिजनों ने उन्हें तुरंत एक निजी क्लीनिक में भर्ती कराया, जहां रविवार को इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। मौत की खबर फैलते ही आक्रोशित लोगों ने मुआवजे की मांग को लेकर सोमवार को मड़वा ढाला के समीप मुख्य पथ को करीब एक घंटे तक जाम कर दिया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों को समझा बुझा कर जाम खुलवाया।
मृतक की पत्नी रेहाना खातून ने बताया कि उनके पति मो. शमीम उर्फ फूलो ठेला चलाकर परिवार का भरण-पोषण करते थे। परिवार की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं है। परिजन और स्थानीय लोग सरकार से मुआवजे की मांग कर रहे हैं। थानाध्यक्ष सूरज कुमार ने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। उन्होंने आश्वासन दिया कि आवेदन मिलने पर आगे की आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। मौके पर एसआई सलीम रजा सहित अन्य मौजूद रहे।
समस्तीपुर/बिथान : समस्तीपुर जिले के बिथान थाना क्षेत्र के तेलनी गांव में गुरुवार की रात…
समस्तीपुर : मैट्रिक और इंटर वार्षिक परीक्षा 2027 में शामिल होने वाले विद्यार्थियों के लिए…
समस्तीपुर/सरायरंजन : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन थाना क्षेत्र अंतर्गत रामचंद्रपुर वार्ड-3 में दहेज की मांग…
समस्तीपुर : सदर-1 के नए एसडीपीओ के रूप में सतीश सुमन ने पदभार ग्रहण कर…
बक्सर के डुमरांव प्रखंड की छात्राओं के साथ दो शिक्षकों द्वारा किए गए घृणित कृत्य…
समस्तीपुर : एमएलसी डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से शिष्टाचार मुलाकात कर…