समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र के एक गांव में प्रेम-प्रसंग के बाद शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने के बाद शादी से इनकार करने पर मामला थाना पहुंचा। पुलिस ने सूचना मिलते ही दोनों प्रेमी जोड़े को गिरफ्तार कर पूछताछ के बाद सोमवार को लड़का को जेल भेज दिया और लड़की का मेडिकल जांच कराकर मंगलवार को कोर्ट में बयान के लिये भेजा गया है।
बताया गया है कि लड़की नाबालिग है बावजूद दोनों में संबंध था। शादी से इंकार करने पर लड़की के परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दलसिंहसराय थाना के सोयरा गांव के राजो दास के पुत्र रौशन कुमार को गिरफ्तार कर लिया और पूछताछ के बाद पॉक्सो एक्ट के तहत गिरफ्तार प्रेमी युवक को जेल भेज दिया है। थानाध्यक्ष सूरज कुमार ने बताया कि युवक को जेल भेज दिया गया है। वही लड़की का मेडिकल जांच के बाद आज कोर्ट में बयान के लिए भेजा गया है।
समस्तीपुर : जिले में अब मरीजों को सरकारी या निजी एंबुलेंस चुनने का विकल्प मिल…
समस्तीपुर : पुलिस स्मृति दिवस पर बुधवार को पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम में कर्तव्य…
बिहार में एमएलसी चुनाव को लेकर 23 अक्टूबर को वोट डाले जायेंगे. इसके बाद 27…
बिहार में एमएलसी चुनाव को लेकर राजनीतिक तापमान चढ़ा हुआ है। इस बीच विधान परिषद…
बिहार में जमीन का दाखिल-खारिज कराना चाहते हैं, तो आवेदन करने से पहले जरूरी कागजात…
फाइल फोटो : बिहार में सरकारी शिक्षकों के तबादले का इंतजार लंबा होता जा रहा…