Samastipur

विद्यापतिनगर में नमकीन चिप्स लूट कांड का पर्दाफाश, दो गिरफ्तार, लूटी गई पिकअप और चिप्स के साथ लूट में उपयोग की गई बोलोरो बरामद

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : 9 नवंबर की रात राजमार्ग एन.एच.122बी पर विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र के शेरपुर ढेपुरा के समीप हुई एक बड़ी लूट की वारदात में पुलिस ने सफलता हासिल की है। दलसिंहसराय के पुलिस निरीक्षक पिंकी यादव ने बताया कि इस घटना में पाच से सात अज्ञात अपराधियों ने हाजीपुर से पूर्णिया जा रहे ट्रक नंबर बीआर01जीपी2906 चालक को बंधक बनाकर ट्रक सहित लदे 150 कार्टन नमकीन चिप्स को लूट लिया था।इस संबंध में वादी लालेश राय ने विद्यापतिनगर थाना में उक्त अपराध की सूचना दर्ज कराई थी, जिस पर थाना काण्ड संख्या 169/25 के तहत धारा 310 (2) बीएनएस में मामला दर्ज किया गया।

इस कांड का उद्भेदन करने के लिए पुलिस अधीक्षक समस्तीपुर के निर्देशन में अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी दलसिंहसराय ने अनुसंधान शुरू करवाया। डीआईयू शाखा समस्तीपुर के सहयोग से चलाए गए इस अनुसंधान में मोहनपुर थाना क्षेत्र के डुमरी दक्षिणी गाँव के स्वार्थ राय के पुत्र रणधीर कुमार और स्व. रामाधार राय के पुत्र अरविंद कुमार को गिरफ्तार किया गया। उनके निशानदेही पर मोहनपुर थाना क्षेत्र के जौनापुर हाई स्कूल के पास घटना में प्रयुक्त बोलेरो वाहन को भी जब्त किया गया।

घटना के तुरन्त बाद मोहद्दीनगर थाना के सहयोग से ट्रक और उसमें से 27 कार्टन नमकीन सामान बरामद किया गया। पुलिस निरीक्षक पिंकी यादव ने बताया कि बाकी फरार अपराधियों की भी तलाश जारी है और उनके खिलाफ छापेमारी की जा रही है। गिरफ्तार आरोपियों का आपराधिक इतिहास भी खंगाला जा रहा है। इस कार्यवाही में डीआईयू प्रभारी अभियंता पुनि. शिवपूजन कुमार, विद्यापतिनगर थाना के पुलिस अधिकारी सूरज कुमार, शक्ति कुमार, डीआईयू के प्रभारी प्रिंस प्रशांत भारत, सिपाही संतोष कुमार तथा अन्य सशस्त्र बलों के जवान शामिल थे। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि जल्द ही पूरी गिरोह की गिरफ्तारी कर ली जाएगी।

यहां देखें वीडियों :

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में 318 किलो गांजा बरामद, मां-बेटी समेत चार महिलाएं गिरफ्तार

समस्तीपुर/बिथान : समस्तीपुर जिले के बिथान थाना क्षेत्र के तेलनी गांव में गुरुवार की रात…

1 घंटा ago

समस्तीपुर : मैट्रिक-इंटर परीक्षा 2027 के लिए 16 सितंबर तक सुधार व परीक्षा फॉर्म भरने का मौका

समस्तीपुर : मैट्रिक और इंटर वार्षिक परीक्षा 2027 में शामिल होने वाले विद्यार्थियों के लिए…

2 घंटे ago

दहेज के लिए विवाहिता की ह’त्या का आरोप, मायके वालों के पहुंचने से पहले किया दाह-संस्कार

समस्तीपुर/सरायरंजन : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन थाना क्षेत्र अंतर्गत रामचंद्रपुर वार्ड-3 में दहेज की मांग…

3 घंटे ago

समस्तीपुर सदर-1 के नए SDPO सतीश सुमन ने संभाला पदभार, निवर्तमान SDPO संजय कुमार पाण्डेय को समारोह में दी गई विदाई

समस्तीपुर : सदर-1 के नए एसडीपीओ के रूप में सतीश सुमन ने पदभार ग्रहण कर…

7 घंटे ago

मुख्यमंत्री से मिलकर MLC डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने समस्तीपुर के विकास से जुड़ी विभिन्न योजनाओं का रखा प्रस्ताव

समस्तीपुर : एमएलसी डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से शिष्टाचार मुलाकात कर…

1 दिन ago