Samastipur

समस्तीपुर में पूस की मंदी एवं कड़ाके की ठंड के कारण सब्जी मंडी में कम आ रहे व्यापारी, भाव में भी आई कमी

समस्तीपुर/ताजपुर : पूस की मंदी एवं कड़ाके की ठंड के कारण मोतीपुर सब्जी मंडी का हाल कई रोज से बदहाल बना हुआ है। मंडी में बहुत ही कम बाहरी व्यापारी एवं खरीदार आ रहे हैं। स्थानीय स्तर के फुटपाथी कारोबारी या खरीदार आ रहे हैं। जिस कारण किसानों को औने पौने दाम में सब्जियां बेचनी पड़ रही है। इससे इलाके के सब्जी उत्पादक किसानों को लागत पर भी आफत हो रही है।

मोतीपुर के ब्रह्मदेव सिंह, राजदेव सिंह, फतेहपुर के मनोज सिंह, शम्भू पंडित आदि किसानों ने बताया कि पहले तो लगन, मुहूर्त आदि शुभ आयोजन में खपत बढ़ जाने से सब्जियों के अच्छे दाम मिल जाते थे। परंतु अब पूस की मंदी एवं ठंड की मार से मंडी का हाल चौपट हो गया है। थोक भाव में 5 से 6 रुपये किलो फूलगोभी एवं 8 से 10 रुपये किलो बंधा गोभी बेचना पड़ रहा है।

वहीं मंडी दुकानदार इम्तेयाज आलम उर्फ लड्डू, दिलीप शर्मा, कमलेश पासवान, गुड्डू सिंह, राम बाबू सहनी, प्रमोद सिंह, सोनू सिंह, गणेश यादव, यदुनंदन सिंह, रंजीत दास, प्रवीण सिंह, रामबृक्ष सिंह आदि ने बताया कि खपत में कमी आ जाने और कड़ाके की ठंड के कारण मंडी में बाहरी व्यापारी न के बराबर आ रहे हैं। इस कारण मंडी की हालत चरमरा गई है। पूस महीना खत्म होते ही मौसम में सुधार होने और लगन, मुहूर्त शुरू हो जाने पर मंडी में तेजी आ पाएगी।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर मुफस्सिल थाना परिसर में 6 हजार 383 लीटर शराब का किया गया विनष्टीकरण

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना परिसर में बुधवार को विभिन्न मामलों में जब्त अवैध शराब को…

6 घंटे ago

समस्तीपुर में ग्रामीण प्रशिक्षण शिविर, 27 प्रवासी श्रमिकों के आश्रितों को 54 लाख रुपये की सहायता

समस्तीपुर : श्रम संसाधन एवं प्रवासी श्रमिक कल्याण विभाग की ओर से बुधवार को विधि…

8 घंटे ago

समस्तीपुर कॉलेज के पीछे बंद पड़े हॉस्टल में मिली अज्ञात की सड़ी-गली लाश, सनसनी

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जितवारपुर स्थित समस्तीपुर कॉलेज के पुराने बंद पड़े हॉस्टल…

9 घंटे ago

समस्तीपुर में B.Sc. की अंतिम परीक्षा देने जा रहे छात्र की सड़क हादसे में मौ’त, 20 दिन पहले हुई थी शादी

समस्तीपुर/ताजपुर : समस्तीपुर जिले के ताजपुर थाना क्षेत्र में बुधवार को हुए दर्दनाक सड़क हादसे…

9 घंटे ago

समस्तीपुर DDC की अध्यक्षता में माय भारत जिला सलाहकार समिति की बैठक, दो लाख युवाओं को जोड़ने का लक्ष्य

समस्तीपुर : समस्तीपुर में बुधवार को माय भारत (मेरा युवा भारत) की जिला सलाहकार समिति…

11 घंटे ago

आज शाम बिहार कैबिनेट की बड़ी बैठक, मिल सकती है नई नौकरियों, योजनाओं और विकास परियोजनाओं को मंजूरी

बिहार सरकार की आज होने वाली कैबिनेट बैठक पर पूरे राज्य की नजरें टिकी हैं।…

15 घंटे ago