Samastipur

समस्तीपुर सदर अस्पताल में लगेगी सी-आर्म मशीन, इससे कम चीरे में तेज ऑपरेशन होगा, मरीज को जल्द दी जा सकेगी छुट्टी

समस्तीपुर : सदर अस्पताल में हड्डी रोग पीड़ित मरीजों, मूत्र संबंधी रोगों और गोली लगने के मामलों के इलाज में जल्द ही बड़ी सुविधा मिलेगी। अस्पताल में अत्याधुनिक सी-आर्म मशीन की स्थापना की जाएगी, जिससे इलाज के दौरान शरीर के अंदर की स्थिति को लाइव स्क्रीन पर देखा जा सकेगा। इससे डॉक्टरों को सटीक जगह पर उपचार करने में आसानी होगी और ऑपरेशन की सफलता दर भी बढ़ेगी।

सी-आर्म मशीन की मदद से मामूली से लेकर गंभीर फ्रैक्चर, सड़क दुर्घटना में घायल मरीजों और आपातकालीन स्थिति में गोली लगने वाले जटिल मामलों का इलाज सदर अस्पताल में ही संभव हो सकेगा। अब तक मशीन के अभाव में ऐसे मरीजों को हायर संस्थान या निजी अस्पताल रेफर करना पड़ता था, जिससे समय और धन दोनों की हानि होती थी।

सी-आर्म मशीन से इलाज की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसमें बहुत कम चीरा लगाकर दूरबीन के माध्यम से स्क्रीन पर देखकर प्लास्टर और ऑपरेशन किया जाता है। पारंपरिक तरीके से किए जाने वाले ऑपरेशन में जहां अधिक समय लगता है, वहीं इस आधुनिक मशीन की मदद से इलाज अपेक्षाकृत कम समय में पूरा हो जाता है।

डीएस डॉ. गिरीश कुमार ने बताया कि एमसीएच के शुरू होने के बाद महिला प्रसव, एसएनसीयू, पीकू और एनआरसी वार्ड को उसमें शिफ्ट किया जाएगा। इससे सदर अस्पताल में जगह की कमी काफी हद तक दूर हो जाएगी। इसके बाद सी-आर्म मशीन को ऑपरेशन थिएटर में स्थापित कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि सदर अस्पताल में शहर और जिले के विभिन्न क्षेत्रों के अलावा आसपास के जिलों से भी हड्डी फ्रैक्चर और गोली लगने के मरीज नियमित रूप से आते हैं। मशीन उपलब्ध न होने के कारण इलाज में परेशानी होती थी, लेकिन सी-आर्म मशीन लगने के बाद ऐसे मामलों में स्क्रीन पर स्थिति देखकर आसानी से ऑपरेशन होगा।

Avinash Roy

Recent Posts

दलसिंहसराय में नाबालिग छात्रा से जबरदस्ती की कोशिश, एक हफ्ते से FIR के लिए भटक रहा पीड़ित परिवार; पुलिस पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र में 9वीं क्लास की एक छात्रा से…

1 घंटा ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में प्रसव के दौरान महिला की मौ’त, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप

समस्तीपुर : सदर अस्पताल में शनिवार को प्रसव के दौरान 26 वर्षीय महिला की मौत…

15 घंटे ago

दुर्गा पूजा को लेकर अलर्ट हुआ जिला प्रशासन, समस्तीपुर शहर के पूजा पंडालों का किया गया निरीक्षण

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और शहर में सुचारू यातायात व्यवस्था…

2 दिन ago

दुर्गा पूजा को लेकर ताजपुर में निकाला गया फ्लैग मार्च, SDO व DSP ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के सप्तमी, महाअष्टमी, महानवमी एवं विजयादशमी के अवसर पर श्रद्धालुओं की…

2 दिन ago

उत्क्रमित मध्य विद्यालय लगुनियां के नवाचारों की समस्तीपुर नगर आयुक्त ने की सराहना

समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर के नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को उत्क्रमित मध्य…

2 दिन ago