Samastipur

समस्तीपुर सदर अस्पताल और ताजपुर अस्पताल के प्रबंधकों का हुआ स्थानांतरण

समस्तीपुर : जिला स्वास्थ्य समिति ने अस्पताल प्रबंधन से जुड़े अधिकारियों के पदस्थापन में बदलाव करते हुए नया प्रशासनिक आदेश जारी किया है। इस आदेश के तहत सदर अस्पताल और ताजपुर रेफरल अस्पताल के अस्पताल प्रबंधकों की आपसी अदला-बदली की गई है। जारी आदेश के अनुसार, अब तक सदर अस्पताल में कार्यरत अस्पताल प्रबंधक सन्नी दयाल राय को ताजपुर रेफरल अस्पताल में नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं, ताजपुर रेफरल अस्पताल में पदस्थापित अस्पताल प्रबंधक विश्वजीत रामानंद को स्थानांतरित कर सदर अस्पताल भेजा गया है।

जिला स्वास्थ्य समिति ने आदेश में यह स्पष्ट किया है कि यह स्थानांतरण संबंधित अधिकारियों के स्वयं के आवेदन के आधार पर किया गया है। साथ ही, इस निर्णय को सक्षम प्राधिकार की स्वीकृति भी प्राप्त है। आदेश जारी होने के साथ ही इसे तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, यह स्थानांतरण पूरी तरह प्रशासनिक प्रक्रिया के तहत किया गया है और इसका उद्देश्य अस्पतालों के प्रबंधन कार्यों को सुचारू रूप से संचालित करना है।

Avinash Roy

Recent Posts

दलसिंहसराय में नाबालिग छात्रा से जबरदस्ती की कोशिश, एक हफ्ते से FIR के लिए भटक रहा पीड़ित परिवार; पुलिस पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र में 9वीं क्लास की एक छात्रा से…

1 घंटा ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में प्रसव के दौरान महिला की मौ’त, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप

समस्तीपुर : सदर अस्पताल में शनिवार को प्रसव के दौरान 26 वर्षीय महिला की मौत…

15 घंटे ago

दुर्गा पूजा को लेकर अलर्ट हुआ जिला प्रशासन, समस्तीपुर शहर के पूजा पंडालों का किया गया निरीक्षण

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और शहर में सुचारू यातायात व्यवस्था…

2 दिन ago

दुर्गा पूजा को लेकर ताजपुर में निकाला गया फ्लैग मार्च, SDO व DSP ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के सप्तमी, महाअष्टमी, महानवमी एवं विजयादशमी के अवसर पर श्रद्धालुओं की…

2 दिन ago

उत्क्रमित मध्य विद्यालय लगुनियां के नवाचारों की समस्तीपुर नगर आयुक्त ने की सराहना

समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर के नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को उत्क्रमित मध्य…

2 दिन ago