Samastipur

डॉ. रामउदार चौधरी को पार्टी झंडा में लिपटा कर कांग्रेसियों ने दी श्रद्धांजलि, 5 बार समस्तीपुर जिला केंद्रीय सहकारी बैंक के रहे थे अध्यक्ष

समस्तीपुर : कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं लंबे समय तक काॅपरेटिव के अध्यक्ष रहे डॉ. रामउदार चौधरी का निधन मंगलवार को हो गया। पार्टी जिलाध्यक्ष मो. अबू तमीम के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल उनके आवास पर पहुंच कर पार्थिव शरीर पर पार्टी का झंडा लपेटकर श्रद्धांजलि अर्पित की। संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष ने कहा कि डॉ. चौधरी 5 बार समस्तीपुर जिला केंद्रीय सहकारी बैंक के अध्यक्ष रहे। वर्तमान में वे सहकारी बैंक के निदेशक थे।पटना और दिल्ली की कई सहकारी संस्थाओं के सदस्य भी रह चुके थे। वे सहकारिता एवं राजनीत में ईमानदारी, निष्ठा और समर्पण की प्रतिमूर्ति थे।

सहकारिता में उनके उत्कृष्ट एवं ईमानदार योगदान के लिए उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर कृषक भारतीय कोऑपरेटिव (कृभिको), नई दिल्ली द्वारा सम्मानित किया गया था। संबोधित करते हुए बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व महासचिव रामकलेवर प्रसाद सिंह ने कहा कि डॉ. चौधरी का संपूर्ण जीवन जनसेवा, सहकारिता और कांग्रेस विचारधारा को मजबूत करने में समर्पित रहा। निधन सहकारिता आंदोलन के लिए एक युग का अंत है। जिसकी भरपाई निकट भविष्य में संभव नहीं है। अंत में उपस्थित कांग्रेसजनों एवं स्थानीय नागरिकों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

मौके पर सत्य नारायण सिंह, महासचिव मुकेश कुमार चौधरी, ठाकुर मनोज भारद्वाज, राम विलास राय, सोहैल अहमद, युवा कांग्रेस के अध्यक्ष रितेश कुमार चौधरी, कपिलेश्वर कुंवर, सुरेश चौधरी, अनिल कुशवाहा, फैज अहमद फैज, चन्द्रशेखर झा, वीरेंद्र कुमार झा, विनोद कुमार राय, प्रवीण कुमार रौशन, कुमार गौरव, गौरी शंकर, वीरेंद्र राय, मनोज चौधरी, अभिषेक कुमार चौधरी, उमानाथ चौधरी, कौशलेंद्र चौधरी, संजीव कुमार सिंह, विभूति प्रसाद सिंह, फूनीलाल राय, यशपाल सिंह, संजीव कुमार ठाकुर, चंद्रभूषण सिंह, अंकुर झा, धर्मेश कुमार चौधरी, फूलेश्वर महतो, अजीत कुमार झा, रणधीर ईसर, कमल किशोर ईसर, रूबी कुमारी, नारायण पासवान, मो. इमरान, चंद्रेश्वर सहनी आदि थे।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर के चार विभिन्न फर्मों पर सेल्स टैक्स विभाग ने लगाया 4 करोड़ 48 लाख का पेनाल्टी

समस्तीपुर : शहर के चार विभिन्न फर्मों पर लगभग साढ़ चार करोड़ रूपये पेनाल्टी लगाया…

5 घंटे ago

मोरसंड से स्कूल छोड़ फरार हुए तीनों छात्र एक दिन बाद सिंघिया घाट से हुए बरामद, मैदान में गुजारी रात

समस्तीपुर/पूसा : पीएम श्री किसान उच्च माध्यमिक विधालय, मोरसंड के 9वीं कक्षा के 3 छात्र…

8 घंटे ago

समस्तीपुर न्यायाधीश आवासीय परिसर में 12 नए न्यायिक आवासों का उद्घाटन

समस्तीपुर : समस्तीपुर न्यायाधीश आवासीय परिसर में नवनिर्मित 12 न्यायिक पदाधिकारियों के आवास (पीओ क्वार्टर)…

10 घंटे ago

वायरल संक्रमण व टाइफाइड के मरीजों की संख्या में इजाफा, सदर अस्पताल समेत जिले के अन्य अस्पतालों में जुट रही मरीजों की भीड़

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में लगातार बदलते मौसम ने लोगों की सेहत पर असर डालना…

10 घंटे ago

समस्तीपुर : बैंक से 50 हजार Cash लेकर घर लौट रहे व्यक्ति को बदमाशों ने चकमा देकर रूमाल में बंधा कागज का बंडल थमाकर पैसे उड़ाए

समस्तीपुर/कल्याणपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र स्थित भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) शाखा से…

10 घंटे ago

10वीं व ITI पास युवाओं के लिए नौकरी का सुनहरा मौका, समस्तीपुर में 17 जुलाई को जॉब कैंप

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के बेरोजगार और नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए…

10 घंटे ago