Samastipur

समाजवादी नेता स्व. रामजपित राय की 24 वींं पुण्य तिथि पर दी गई श्रद्धांजलि

समस्तीपुर : शहर के कर्पूरी आश्रम समस्तीपुर स्थित जिला राजद कार्यालय परिसर में समाजवादी नेता, कवि, लेखक, साहित्यकार स्वर्गीय रामजपित राय की 24 वींं पुण्य तिथि मनायी गयी। बुधवार को उनके तैल्य चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर, उन्हें नमन कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। मौके पर एक विचार -गोष्ठी भी आयोजित की गई। श्रद्धांजलि सभा -सह-विचार गोष्ठी की अध्यक्षता राजद जिलाध्यक्ष सह पूर्व विधान पार्षद रोमा भारती ने की तथा संचालन जिला राजद प्रधान महासचिव विपिन सहनी ने किया। जबकि धन्यवाद् ज्ञापन समाजसेवी करण भास्कर ने किया।

श्रद्धांजलि सभा को सम्बोधित करते हुए उजियारपुर विधायक आलोक कुमार मेहता ने उन्हें गरीबो का मसीहा, सामाजिक न्याय का मजबूत स्तम्भ बतलाया। उन्होंने कहा कि रामजपित बाबू ने जीवन का क्षण क्षण व शरीर का कण-कण गरीबो के कल्याण व राष्ट्र के विकास के लिए समर्पित किया। संबोधित करते हुए बिहार संस्कृत बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष प्रोफेसर दुर्गेश राय ने कहा कि एक निर्भीक पत्रकार, कवि, लेखक, साहित्यकार, ओजस्वी वक्ता, गरीबों के मसीहा तथा महान समाजवादी नेता के रूप में स्वर्गीय रामजपित राय सदैव याद किए जाते रहेंगे।

Avinash Roy

Recent Posts

दलसिंहसराय में नाबालिग छात्रा से जबरदस्ती की कोशिश, एक हफ्ते से FIR के लिए भटक रहा पीड़ित परिवार; पुलिस पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र में 9वीं क्लास की एक छात्रा से…

3 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में प्रसव के दौरान महिला की मौ’त, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप

समस्तीपुर : सदर अस्पताल में शनिवार को प्रसव के दौरान 26 वर्षीय महिला की मौत…

17 घंटे ago

दुर्गा पूजा को लेकर अलर्ट हुआ जिला प्रशासन, समस्तीपुर शहर के पूजा पंडालों का किया गया निरीक्षण

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और शहर में सुचारू यातायात व्यवस्था…

2 दिन ago

दुर्गा पूजा को लेकर ताजपुर में निकाला गया फ्लैग मार्च, SDO व DSP ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के सप्तमी, महाअष्टमी, महानवमी एवं विजयादशमी के अवसर पर श्रद्धालुओं की…

2 दिन ago

उत्क्रमित मध्य विद्यालय लगुनियां के नवाचारों की समस्तीपुर नगर आयुक्त ने की सराहना

समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर के नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को उत्क्रमित मध्य…

2 दिन ago