Samastipur

समस्तीपुर : भू-माफियाओं पर जमीन कब्जाने की नीयत से जिंदा व्यक्ति को मृत दिखाकर जमीन हड़पने का आरोप, खुद के जिंदा होने का प्रमाण लेकर DM के पास पहुंचे रिटायर्ड फौजी

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर प्रखंड से जमीन से जुड़े एक सनसनीखेज मामले ने प्रशासन को सकते में डाल दिया है। यहां कथित तौर पर भू-माफियाओं ने जमीन पर कब्जा जमाने की नीयत से एक पूर्व सैनिक को दस्तावेजों में मृत घोषित कर दिया। पीड़ित पूर्व सैनिक खुद जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचा और अपने जीवित होने के साक्ष्य प्रस्तुत कर न्याय की मांग की।

कल्याणपुर थाना क्षेत्र के झखरा गांव निवासी 63 वर्षीय अरुण कुमार ठाकुर, जो भारतीय सेना से वर्ष 2003 में सेवानिवृत्त हुए थे, अपनी बड़ी बहू के साथ डीएम कार्यालय पहुंचे। उन्होंने बताया कि कुछ लोगों ने उनकी जमीन हड़पने के लिए वर्ष 2014 में फर्जी तरीके से उनका मृत्यु प्रमाण पत्र बनवा लिया।

अरुण ठाकुर ने बताया कि उन्हें इस साजिश की जानकारी तब हुई, जब हाल ही में कुछ लोग उनकी खेती योग्य जमीन पर कब्जा करने पहुंच गए। ग्रामीणों से सूचना मिलने पर उन्होंने अपनी बड़ी बहू चिंतामणि को मौके पर भेजा। चिंतामणि सरकारी स्कूल में शिक्षिका हैं। मौके पर मौजूद लोगों ने दावा किया कि अरुण ठाकुर की मौत कागजों में 11 वर्ष पहले हो चुकी है और इसी आधार पर जमीन पर अधिकार जताया जा रहा है। बाद में एक ग्रामीण ने कथित मृत्यु प्रमाण पत्र की छायाप्रति भी उपलब्ध कराई।

घर लौटने के बाद पूरे मामले की जानकारी मिलने पर अरुण ठाकुर पहले कल्याणपुर अंचल कार्यालय पहुंचे, लेकिन वहां उन्हें स्पष्ट जवाब नहीं मिला। पंचायत सचिव से संपर्क करने की सलाह दिए जाने के बाद वे सीधे जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे और जिलाधिकारी रोशन कुशवाहा को लिखित शिकायत सौंपी।

पीड़ित ने यह भी आरोप लगाया कि भू-माफियाओं ने साजिश के तहत उनके दोनों बेटों को शराब की लत में फंसाया और इसी का फायदा उठाकर वर्ष 2024 और 2025 में उनसे लगभग छह कट्ठा जमीन लिखवा ली। जब तक उन्हें इस पूरे खेल की जानकारी मिली, तब तक कब्जे की कोशिश शुरू हो चुकी थी।

मामले को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी रोशन कुशवाहा ने जांच के आदेश दिए हैं। उन्होंने कहा कि सभी तथ्यों की पड़ताल की जा रही है और दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस घटना के उजागर होने के बाद इलाके में चर्चा का माहौल है और राजस्व व प्रशासनिक व्यवस्था पर भी सवाल उठने लगे हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

जाली टिकट के साथ यात्रा कर रहे चार यात्री पकड़े गए, दो पर समस्तीपुर GRP थाना में प्राथमिकी दर्ज

समस्तीपुर : जाली रेलवे टिकट के साथ यात्रा करने के मामले में रेल थाना (GRP)…

5 घंटे ago

फर्जी शिक्षक नियुक्ति मामले में प्रधानाध्यापिका व कथित शिक्षक पर FIR, वेतन भुगतान की साजिश का आरोप

समस्तीपुर/सरायरंजन : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन प्रखंड के नौआचक पंचायत स्थित प्राथमिक विद्यालय, नौआचक वार्ड…

6 घंटे ago

विश्वविद्यालय परिसर में हुए चर्चित एसिड ब्लास्ट कांड की जांच रिपोर्ट सार्वजनिक करने की मांग

समस्तीपुर/पूसा : डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा परिसर में हुए चर्चित एसिड ब्लास्ट…

6 घंटे ago

कर्पूरीग्राम के लोगों के लिए खुशखबरी, अब यहां भी रूकेगी बिहार संपर्क क्रांति सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन

समस्तीपुर : उत्तर बिहार के रेल यात्रियों के लिए अच्छी खबर है. दिल्ली जाने वाली…

6 घंटे ago

डॉली और उसके पहले पति पर ह’त्या का मामला दर्ज, महिला हिरासत में

समस्तीपुर : प्रेम-प्रसंग से जुड़े मामले में सूरज सोनी की संदिग्ध मौत को लेकर मृतक…

8 घंटे ago

समस्तीपुर मुफस्सिल थाना परिसर में 6 हजार 383 लीटर शराब का किया गया विनष्टीकरण

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना परिसर में बुधवार को विभिन्न मामलों में जब्त अवैध शराब को…

17 घंटे ago