Samastipur

समस्तीपुर जिले में AIDS मरीजों की संख्या 5 हजार के पार, इस वर्ष अब तक करीब 40 पीड़ित महिलाएं जंग लड़कर बनीं स्वस्थ बच्चों की मां

समस्तीपुर : सरकार के द्वारा एचआइवी/ एड्स की रोकथाम के लिए जागरूकता कार्यक्रम पर प्रतिवर्ष करोड़ों की राशि खर्च की जा रही है, लेकिन फिर भी यह तेजी से फैल रहा है। जिला एड्स नियंत्रण विभाग के आंकड़ों पर नजर डालें तो जिले अभी 5 हजार के आसपास निबंधित एचआइवी/ एड्स मरीजों की संख्या है। जिसका इलाज एआरटी सेंटर समस्तीपुर में चल रहा है। पिछले वर्ष की तुलना में इसमें करीब दस प्रतिशत तक की बढ़ोतरी हुई है। वहीं अभी इस वर्ष 40 गर्भवती एड्स पीड़ित महिलाओं ने सुरक्षित बच्चे को जन्म दिया है।

जिले के सदर अस्पताल में इंटीग्रेटेड काउंसिलिंग एंड टेस्टिंग सेंटर बिहार राज्य एड्स नियंत्रण विभाग के निर्देशन में संचालित है। जहां आमजनों की काउंसिलिंग एवं आवश्यकता के अनुसार एचआइवी की जांच की जाती है। बीते वर्ष 2024 में इस सेंटर में करीब 45 हजार लोगों की काउंसिलिंग एवं एचआइवी जांच की गई थी। वहीं इस वर्तमान वर्ष के 7 माह में करीब 50 हजार लोगों की काउंसिलिंग व जांच की गई। पिछले वर्ष जहां 44 एड्स से पीड़ित गर्भवती महिलाओं ने सुरक्षित बच्चे को जन्म दिया, वहीं इस वर्ष 2024 के नवंबर माह तक 40 एड्स पीड़ित गर्भवती महिलाओं ने सुरक्षित बच्चे को जन्म दिया।

जिला के एचआइवी पीडितों को पहले इलाज के लिए पटना या अन्य जिला में भटकना पड़ता था। लेकिन बीते कई वर्षों से सदर अस्पताल में ही एआरटी (एंटी रेटरल ट्रीटमेंट) सेंटर स्थापित कर दिया गया है। इसमें चिन्हित व निबंधित सभी एचआइवी/ एड्स मरीजों का वर्तमान में जिला संचारी रोग पदाधिकारी सह चिकित्सक के निर्देशन में निःशुल्क जांच, दवा व इलाज की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है।

सिविल सर्जन डॉ. एसके चौधरी ने कहा कि एड्स में दो प्रकार से मरीज संक्रमित होते है। वर्टिकल ट्रांसमिशन जिसमें माता-पिता से उनके बच्चो को होता है और ट्रांसवर्स ट्रांसमिशन जिसमे संक्रमित व्यक्ति के इंफेक्टेड ब्लड, सुई, रेजर आदि को साधारण व्यक्ति प्रयोग कर ले तो वह भी संक्रमित हो सकता है। उन्होंने बताया कि संक्रमित व्यक्ति नियमित रूप से दवा का सेवन करके सामान्य व्यक्ति की भांति जीवन व्यतीत कर सकता है। नया इन्फेक्शन न हो और मृत्यु दर को शून्य करने के लिए विभाग पूरी तरह तत्पर है।

एड्स संक्रमित व्यक्ति के इम्यूनिटी को कम कर देता है। इम्यूनिटी कम होने के कारण वह दूसरी अन्य बीमारियों से ग्रसित हो जाता है। ऐसी स्थिति में सेकेंडरी बीमारी व्यक्ति की मृत्यु का कारण बन जाती है। सिविल सर्जन ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग समय-समय पर होर्डिंग-प्रचार व जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन करती है। विभाग अपने स्तर से एचआईवी मरीजों को चिन्हित करने के लिए गर्भवती महिला, टीबी संक्रमित व्यक्ति, किसी ऑपरेशन से पहले सभी का एचआईवी टेस्ट किया जाता है।

सभी प्रखंडों में हाॅटस्पाॅट किया जाएगा चिन्हित :

सिविल सर्जन कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार जिला के सभी 20 प्रखंडों के अंतर्गत सभी हॉटस्पॉट को चिन्हित किया जाएगा। जिसका उद्देश्य उन स्थानों को मैप करना है जहां उच्च जोखिम समुदाय एकत्रित होते हैं। अब तक दर्जनों हॉटस्पॉट की पहचान और उच्च जोखिम समूहों की संख्या का आकलन किया जा चुका है। जल्द ही इसकी जानकारी भी साझा की जाएगी।

सबसे अधिक मोहिउद्दीननगर और सिंघिया में मरीज :

जिले में एड्स संक्रमण के मामले लगातार बढ़ते दिख रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग के नवीनतम आंकड़ों के अनुसार मोहिउद्दीननगर और सिंघिया प्रखंड में सबसे अधिक एड्स मरीज पाए गए हैं। इन दोनों क्षेत्रों में कुल मरीजों की संख्या अन्य प्रखंडों की तुलना में काफी अधिक है, जिससे स्वास्थ्य विभाग भी सतर्क हो गया है। सूत्रों के मुताबिक, मोहिउद्दीननगर और सिंघिया में एड्स पीड़ितों की संख्या तेजी से बढ़ने के पीछे जागरूकता की कमी, सुरक्षित संबंधों के प्रति लापरवाही और समय पर जांच नहीं करवाने जैसी वजहें सामने आई हैं। हालांकि जिला स्वास्थ्य समिति ने इन क्षेत्रों में विशेष जागरूकता अभियान चलाने का निर्णय लिया है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा एड्स प्रभावित मरीजों को निःशुल्क जांच, परामर्श और उपचार सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। साथ ही समुदाय स्तर पर लोगों को सुरक्षित व्यवहार अपनाने और नियमित जांच कराने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।

आज निकाला जाएगा जागरूकता रैली :

विश्व एड्स दिवस पर आज सोमवार को सुबह 11 बजे सदर अस्पताल परिसर से जागरूकता रैली निकाली जाएगी। सिविल सर्जन डॉ. एसके चौधरी रैली को रवाना करेंगे। स्वास्थ्य विभाग की ओर से आयोजित इस रैली का उद्देश्य एचआईवी/एड्स को लेकर आमजन में जागरूकता फैलाना और इसके प्रति लोगों को सतर्क करना है। रैली में स्वास्थ्यकर्मियों सहित विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधि भी शामिल होंगे। अधिकारियों ने लोगों से इस विशेष दिन पर एड्स के प्रति जागरूक रहने और दूसरों को भी जागरूक करने की अपील की है।

Avinash Roy

Recent Posts

बेगूसराय-समस्तीपुर सीमा पर दो बाइकों के बीच भीषण टक्कर, दलसिंहसराय के दो युवकों की मौ’त, युवती समेत दो गंभीर

समस्तीपुर/दलसिंहसराय: समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय से सटे बेगूसराय जिले के बछवाड़ा थाना क्षेत्र के रसीदपुर…

2 घंटे ago

10 वर्षों से बदहाल सड़क पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जलजमाव में धान की रोपाई कर जताया विरोध

समस्तीपुर/खानपुर [यशवंत चौधरी] : समस्तीपुर जिला के खानपुर प्रखंड के पुरुषोत्तमपुर अन्नु पंचायत के वार्ड…

4 घंटे ago

मुक्तापुर पेट्रोल पंप के समीप टोटो सवार महिला से उच्चकों ने झपट्टा मारकर उड़ाए 40 हजार रुपये

समस्तीपुर : शहर के मथुरापुर थाना क्षेत्र के मुक्तापुर पेट्रोल पंप के समीप शुक्रवार की…

10 घंटे ago

19 और 20 जुलाई को हवा के साथ बारिश संभव, केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा द्वारा पूर्वानुमान जारी

समस्तीपुर : समस्तीपुर, बेगूसराय, सीवान, सारण, वैशाली, पूर्वी एवं पश्चिमी चम्पारण जिलों में 19-20 जुलाई…

10 घंटे ago

मिथिला पेंटिंग से नई पहचान बना रहे समस्तीपुर मंडल कारा के बंदी, ‘मुक्ति ब्रांड’ से बाजार तक पहुंच रही कैदियों की कला

समस्तीपुर : जेल की ऊंची-ऊंची दीवारें अक्सर अपराध, सजा और बेबसी की कहानियां समेटे रहती…

10 घंटे ago

समस्तीपुर में प्राचार्य के सरकारी आवास से 10 लाख रुपये से अधिक के गहने व नगद की चोरी, मुफस्सिल थाने में FIR दर्ज 

समस्तीपुर : शहर के आजाद चौक बीएड कॉलेज मोहल्ला स्थित अध्यापक शिक्षा महाविद्यालय परिसर स्थित…

10 घंटे ago