Samastipur

समस्तीपुर में देर शाम भाजपा नेता की ताबड़तोड़ गोली मारकर ह’त्या से सनसनी

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में एक बार फिर बेखौफ अपराधियों ने कानून-व्यवस्था को खुली चुनौती दी है। खानपुर थाना क्षेत्र के शादीपुर घाट पर बुधवार की शाम हुई गोलीबारी की घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। इस वारदात में भाजपा नेता की ताबड़तोड़ गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान स्थानीय रूपक सहनी (23 वर्ष) के रूप में की गई है। बताया गया है कि घटना के समय वह शादीपुर घाट स्थित अपनी कंप्यूटर दुकान पर बैठे हुए थे। इसी दौरान बाइक पर सवार अज्ञात अपराधी वहां पहुंचे और अचानक उन पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। हमलावरों ने बेहद नजदीक से कई गोलियां दागीं, जिससे रूपक गंभीर रूप से जख्मी होकर दुकान में ही गिर पड़े।

गोली चलने की आवाज सुनते ही आसपास के लोग सहम गए और इलाके में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने साहस दिखाते हुए घायल रूपक को तत्काल नजदीकी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि रूपक के शरीर में पांच से छह गोलियां लगी थीं। रूपक सहनी, भाजपा जिला आईटी सेल के संयोजक दीपक सहनी के छोटे भाई थे। वह खुद भी भाजपा के बूथ अध्यक्ष थे।

इधर घटना की सूचना मिलते ही खानपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू कर दी। घटनास्थल से कई खोखे बरामद किए गए हैं। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है और हमलावरों की पहचान में जुटी हुई है। इस सनसनीखेज हत्या के बाद शादीपुर घाट और आसपास के क्षेत्रों में तनाव का माहौल बना हुआ है। पुलिस अधिकारियों ने जल्द ही मामले का खुलासा करने और अपराधियों को गिरफ्तार करने का दावा किया है।

यहां देखें वीडियों :

Avinash Roy

Recent Posts

महुआ विधायक और मंत्री संजय सिंह पर दिल्ली के होटल में युवती से बदतमीजी का आरोप! तेज प्रताप यादव ने की जांच की मांग

बिहार सरकार के मंत्री और महुआ विधानसभा सीट से विधायक संजय सिंह पर एक युवती…

6 घंटे ago

रोसड़ा की नई SDO बनीं पूजा कुमारी, सादिक अख्तर बने समस्तीपुर सदर के नये अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी

समस्तीपुर : बिहार सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए बिहार प्रशासनिक सेवा…

12 घंटे ago

BREAKING : समस्तीपुर सदर SDPO-1 बदले, सतीश सुमन को मिली जिम्मेदारी, संजय कुमार पांडेय का हुआ तबादला

समस्तीपुर : बिहार सरकार ने बिहार पुलिस सेवा के डीएसपी स्तर के 27 पुलिस अधिकारियों…

13 घंटे ago

समस्तीपुर जिले के इन 9 CHC में खुलेंगे ब्लड सेंटर, सदर अस्पताल स्थित ब्लड बैंक और रेडक्रास पर निर्भरता होगी कम

समस्तीपुर : ग्रामीण क्षेत्रों के मरीजों के लिए राहत भरी खबर है। अब रक्त की…

14 घंटे ago

जस्सी ह’त्याकांड के फरार आरोपियों के घर कुर्की-जब्ती, न्यायालय के आदेश पर मुफस्सिल थाने की पुलिस ने की कार्रवाई

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बहादुरपुर मोहल्ले में शनिवार को पुलिस ने जस्सी हत्याकांड…

14 घंटे ago

1 सितंबर से घर बैठे मोबाइल एप से खाद की बुकिंग; समस्तीपुर में लागू होगी नई व्यवस्था, किसानों के लिए फार्मर आईडी बनाना अनिवार्य

समस्तीपुर : किसानों को अब खाद खरीदने के लिए दुकानों का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा।…

15 घंटे ago