Samastipur

समस्तीपुर: कट्टा दिखाकर दहशत फैलाने पहुंचा युवक, हाट में मचा हड़कंप, लोगों ने दबोचा, हथियार छोड़कर हुआ फरार

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के हलई थाना क्षेत्र के कौवा चौक स्थित हाट के पास बीती रात उस वक्त अफरातफरी मच गई, जब एक दुकानदार को कट्टा दिखाकर दबाव बनाने की कोशिश की गई। गनीमत रही कि स्थानीय लोगों की सतर्कता से बड़ा वारदात टल गया। जानकारी के अनुसार, जयप्रकाश चौधरी की गल्ला दुकान पर देर रात दो युवक सामान खरीदने पहुंचे। ऑनलाइन भुगतान के दौरान लेन-देन में गड़बड़ी को लेकर विवाद शुरू हो गया। बात इतनी बढ़ी कि युवकों ने फोन कर अपने साथियों को बुला लिया। कुछ ही देर में करीब आधा दर्जन युवक मौके पर पहुंच गए और दुकानदार पर रोब झाड़ने लगे।

इसी दौरान एक युवक ने कट्टा निकालकर दहशत फैलाने की कोशिश की। लेकिन लोगों ने साहस दिखाते हुए उसे पकड़ लिया। खुद को घिरा देख युवक ने कट्टा वहीं फेंक दिया और भीड़ का फायदा उठाकर फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही हलई थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और कट्टा बरामद कर लिया। पुलिस पूरे मामले की गहन जांच में जुटी है। फिलहाल इस घटना को लेकर प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सभी युवक दरबा पंचायत के रहने वाले बताए जा रहे हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

नुक्कड़ नाटक के माध्यम से दिव्यांगजनों को किया गया जागरूक, सरकारी योजनाओं की दी गई विस्तृत जानकारी

समस्तीपुर : दिव्यांगजनों को सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से जोड़ने और उनके अधिकारों के…

40 मिनट ago

समस्तीपुर में टायर दुकान से 54 पीस नकली ट्यूब किया गया बरामद, नगर थाने में FIR दर्ज

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के मगरदही घाट स्थित छपरा टायर दुकान पर मंगलवार को…

13 घंटे ago

समस्तीपुर में नियमित गैस आपूर्ति को लेकर SDO की वितरकों संग बैठक, गैस वितरण व्यवस्था सुधारने को बनी निगरानी टीम

घबराने की जरूरत नहीं, बुकिंग के तीन दिन में मिलेगा सिलेंडर : एसडीओ समस्तीपुर :…

13 घंटे ago

संजय झा ने नीतीश कुमार को सौंपा राज्यसभा चुनाव में जीत का सर्टिफिकेट, तस्वीर शेयर कर क्या बोले

जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा ने मंगलवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को…

17 घंटे ago

केसी त्यागी ने जदयू से दिया इस्तीफा, भविष्य का प्लान भी बताया

पिछले कुछ दिनों से अपनी ही पार्टी के खिलाफ बोल कर चर्चा में रहने वाले…

17 घंटे ago

समस्तीपुर में BPL परिवारों के घरों पर मुफ्त सोलर पैनल, ‘कुटीर ज्योति योजना’ से रोशन होंगे घर

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के गरीब और निम्न आय वर्ग के बिजली उपभोक्ताओं को राहत…

22 घंटे ago