Samastipur

जेल से बेल पर निकले बदमाश को गिरफ्तार करने के लिये खड़ी रह गयी उड़ीसा पुलिस, बदमाश चकमा देकर फरार; अब समस्तीपुर में STF ने की छापेमारी

समस्तीपुर : उड़ीसा एसटीएफ, बिहार एसटीएफ, डीआईयू व जिला पुलिस के विभिन्न थानों की पुलिस ने सोना लूटकांड के एक आरोपी की तलाश में मथुरापुर थाना क्षेत्र के एक गांव में छापेमारी अभियान चलाया। बताया गया है कि लूटकांड के उस आरोपी को बेउर जेल से जमानत पर बुधवार को बाहर निकलना था। उसपर उड़ीसा में भी सोना लूटकांड के विभिन्न मामले दर्ज थे, जिसमें वह वांछित चल रहा था। जेल के बाहर उड़ीसा एसटीएफ की टीम गिरफ्तारी के लिये उसका इंतजार कर रही थी, लेकिन उक्त बदमाश उड़ीसा एसटीएफ को चकमा देकर बाइक से वहां से फरार होकर समस्तीपुर भाग आया।

उड़ीसा पुलिस को जब इसकी सूचना मिली तो वह उक्त बदमाश का पीछा करते हुए समस्तीपुर पहुंची। उक्त बदमाश अपने घर जाने के बाद कुछ मिनट रूकर वहां से भी फरार हो गया। उसकी गिरफ्तारी को लेकर पुलिस लगातार छापेमारी में जुटी है। अंदाजा लगाया जा रहा है की वह फरार होने के बाद फिर से लूटकांड के घटनाओं में शामिल हो सकता है। बहरहाल पुलिस के कोई भी अधिकारी अभी इस मामले में कुछ बोलने से बच रहे हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

न्यू जलपाईगुड़ी-नई दिल्ली सुपरफास्ट एक्सप्रेस का दर्जा खत्म, यात्रियों को किराये में मिलेगी राहत

समस्तीपुर : खगड़िया-समस्तीपुर रेलखंड से दिल्ली जाने वाली न्यू जलपाईगुड़ी-नई दिल्ली सुपरफास्ट एक्सप्रेस (12523/24) का…

2 घंटे ago

मधुमक्खी पालन से किसानों की आय दोगुनी करने पर जोर, केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा में 3 दिन की ट्रेनिंग शुरू

समस्तीपुर : डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा में मधुमक्खी पालन को बढ़ावा देने…

3 घंटे ago

जेल से बाहर आएंगे अनंत सिंह, दुलारचंद यादव हत्याकांड में JDU विधायक को मिली बेल

बिहार के चर्चित दुलारचंद यादव हत्याकांड में मोकामा से जनता दल (यूनाइटेड) के विधायक अनंत…

3 घंटे ago

समस्तीपुर जिले के प्रारंभिक स्कूलों में क्लास 1 से 8 तक की वार्षिक परीक्षा की काॅपियों की जांच आज से शुरू

समस्तीपुर : जिले में प्रारंभिक स्कूलों में क्लास 1 से 8 तक की वार्षिक परीक्षा…

8 घंटे ago

समस्तीपुर की रहने वाली डॉक्टर ने वाराणसी में लिया इंसुलिन का ओवरडोज, खुद को 100 अधिक इंजेक्शन लगाए, डिप्रेशन में जान देने की कोशिश

समस्तीपुर : बनारस के काशी हिंदू विश्वविद्यालय के चिकित्सा‎विज्ञान संस्थान (आईएमएस) में सर्जरी‎ विभाग की…

8 घंटे ago

विश्वविद्यालय शिक्षकों की नियुक्ति के संभावित ड्राफ्ट में कई विसंगतियां, आवश्यक सुधार नहीं हुआ तो होगा राज्यव्यापी आंदोलन — ABVP

समस्तीपुर : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् समस्तीपुर इकाई द्वारा विश्वविद्यालय शिक्षक नियुक्ति के संभावित ड्राफ्ट…

18 घंटे ago