Samastipur

समस्तीपुर में दिन व रात के तापमान में गिरावट जारी, 4 डिग्री तक गिरा रात का पारा

समस्तीपुर/पूसा : ठंड का प्रकोप एक बार फिर जारी है। इस दौरान दिन और रात के तापमान में गिरावट जारी है। मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को दिन का तापमान सामान्य से करीब एक डिग्री कम 25 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 8.4 डिग्री रिकॉर्ड की गई। जो सामान्य से करीब 4.4 डिग्री सेल्सियस कम है। डॉ राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विवि के मौसम विभाग ने मंगलवार को 7 दिसंबर तक का मौसम पूर्वानुमान जारी किया है।

जिसके अनुसार इस अवधि में अगले चार दिनों तक उत्तर बिहार के जिलों में आसमान साफ और मौसम शुष्क रहेगा। इस दौरान औसतन 3 से 5 किमी प्रति घंटा की गति से पछुआ हवा चलेगी। पूर्वानुमान की अवधि में सापेक्ष आद्रता सुबह में 80 से 90 एवं दोपहर में 40 से 50 प्रतिशत रहने का अनुमान है। इस दौरान अधिकतम तापमान 25 से 27 डिग्री एवं न्यूनतम 10 से 13 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : ADMO अनुष्का श्रीवास्तव को महिला वर्ग और ADM ब्रजेश कुमार को पुरुष वर्ग का खिताब

समस्तीपुर : शहर के पटेल मैदान स्थित क्रीड़ा भवन में पदाधिकारी एवं बैंकर्स के संयुक्त…

42 मिनट ago

मैत्रीपूर्ण क्रिकेट मैच में समस्तीपुर जिला प्रशासन ने बैंकर्स एकादश को 6 रनों से हरा ट्रॉफी पर जमाया कब्जा

समस्तीपुर : शहर के पटेल मैदान में जिला प्रशासन के तत्वावधान में आयोजित मैत्रीपूर्ण कॉस्को…

50 मिनट ago

समस्तीपुर में 79 केंद्रों पर आज से इंटर की परीक्षा शुरू, हर सेंटर पर वीडियोग्राफी और तीन लेयर सुरक्षा की व्यवस्था

समस्तीपुर : बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट की परीक्षा की आज से शुरुआत हो गई है, जो…

6 घंटे ago

समस्तीपुर में क्रेडिट कार्ड का ऑफर देकर धोखाधड़ी से 80 हजार रुपये उड़ाने की FIR दर्ज

समस्तीपुर/विभूतिपुर : समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत नरहन निवासी गौतम कुमार ने आनलाइन…

7 घंटे ago

पटना के मरीन ड्राइव पर अब बस में होगी पार्टी, डबल डेकर बस में मना सकेंगे जन्मदिन और खास मौके

जेपी गंगा पथ पर चलने वाली डबल डेकर बस अब सिर्फ सैर का जरिया नहीं…

8 घंटे ago