Samastipur

दलसिंहसराय में 40 हजार की घूस लेते अनुमंडल कृषि पदाधिकारी और क्लर्क गिरफ्तार, निगरानी ने दबोचा

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय में भ्रष्टाचार के एक बड़े मामले का खुलासा मंगलवार को तब हुआ जब पटना निगरानी विभाग की टीम ने अनुमंडल कृषि पदाधिकारी राकेश कुमार और उनके क्लर्क ललन कुमार को 40 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। राकेश कुमार मूल रूप से मधुबनी और लिपिक ललन कुमार बेगूसराय जिले के तेघड़ा के निवासी बताए जा रहे हैं।

मिली जानकारी के अनुसार, बाजार समिति के सब्जी मंडी क्षेत्र में अवैध रूप से बने दुकानों को लेकर दोनों अधिकारियों द्वारा रिश्वत की मांग की जा रही थी। बसढ़िया वार्ड संख्या-10 के प्रमोद कुमार सिंह ने निगरानी विभाग को शिकायत दी थी कि सब्जी बाजार में करीब 36 दुकानों के निर्माण को बिना अनुमति बताकर उनसे प्रति दुकान 80 हजार रुपये की मांग की जा रही थी। शिकायत में यह भी आरोप था कि रिश्वत न देने पर दुकानदारों को डराया-धमकाया जा रहा था।

शिकायत की गंभीरता को देखते हुए निगरानी विभाग के डीएसपी पवन कुमार के नेतृत्व में एक विशेष टीम ने दलसिंहसराय में जाल बिछाया। योजना के तहत 40 हजार रुपये की राशि अधिकारियों को दी गई, जिसे लेते ही दोनों को मौके पर गिरफ्तार कर लिया गया। यह राशि कथित रूप से कुल मांग की आंशिक रकम थी।गिरफ्तारी के बाद दोनों को पटना स्थित निगरानी कार्यालय ले जाया गया, जहां उनसे प्रारंभिक पूछताछ जारी है। मामला सामने आने के बाद स्थानीय प्रशासन और कृषि विभाग में हड़कंप मचा हुआ है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में 318 किलो गांजा बरामद, मां-बेटी समेत चार महिलाएं गिरफ्तार

समस्तीपुर/बिथान : समस्तीपुर जिले के बिथान थाना क्षेत्र के तेलनी गांव में गुरुवार की रात…

2 घंटे ago

समस्तीपुर : मैट्रिक-इंटर परीक्षा 2027 के लिए 16 सितंबर तक सुधार व परीक्षा फॉर्म भरने का मौका

समस्तीपुर : मैट्रिक और इंटर वार्षिक परीक्षा 2027 में शामिल होने वाले विद्यार्थियों के लिए…

2 घंटे ago

दहेज के लिए विवाहिता की ह’त्या का आरोप, मायके वालों के पहुंचने से पहले किया दाह-संस्कार

समस्तीपुर/सरायरंजन : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन थाना क्षेत्र अंतर्गत रामचंद्रपुर वार्ड-3 में दहेज की मांग…

3 घंटे ago

समस्तीपुर सदर-1 के नए SDPO सतीश सुमन ने संभाला पदभार, निवर्तमान SDPO संजय कुमार पाण्डेय को समारोह में दी गई विदाई

समस्तीपुर : सदर-1 के नए एसडीपीओ के रूप में सतीश सुमन ने पदभार ग्रहण कर…

7 घंटे ago

मुख्यमंत्री से मिलकर MLC डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने समस्तीपुर के विकास से जुड़ी विभिन्न योजनाओं का रखा प्रस्ताव

समस्तीपुर : एमएलसी डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से शिष्टाचार मुलाकात कर…

1 दिन ago