Samastipur

समस्तीपुर B.Ed. कॉलेज (CTE) में प्रशिक्षण ले रहे शिक्षकों का हंगामा, लेट से पहुंचने पर प्राचार्या ने किया गेट बंद, मचा बवाल तो पहुंची पुलिस

समस्तीपुर : शहर के आजाद चौक अमीरगंज मुहल्ला स्थित B.Ed. कॉलेज (CTE) में पांच दिवसीय सेवाकालीन प्रशिक्षण ले रहे शिक्षकों ने शुक्रवार की सुबह जमकर हंगामा किया। बताया जा रहा है कि लेट से पहुंचने पर कॉलेज के प्रभारी प्राचार्या डॉ. पवन कुमार सिंह ने मुख्य गेट बंद कर दिया, जिससे नाराज प्रशिक्षु शिक्षक कॉलेज परिसर के बाहर ही प्रदर्शन करने लगे। इस दौरान किसी ने डायल-112 पर फोन कर दिया। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गयी।

प्रशिक्षण ले रहे शिक्षकों का आरोप है कि कॉलेज में उन्हें घटिया गुणवत्ता का खाना दिया जा रहा है, जिसकी शिकायत वे पहले भी कर चुके हैं, लेकिन कोई सुधार नहीं हुआ। शिक्षकों ने कहा कि आवासीय प्रशिक्षण के नाम पर मोटा बिल बन रहा है, लेकिन मूलभूत सुविधाओं का घोर अभाव है। इसकी शिकायत करने पर गेट को बंदकर परेशान किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें : पांच दिवसीय सेवाकालीन प्रशिक्षण में ज्वाइन नहीं करने वाले 93 शिक्षकों से स्पष्टीकरण, दो दिनों के भीतर जवाब नहीं देने पर होगी कार्रवाई

वहीं, इस पूरे मामले पर कॉलेज की ओर से पलटवार करते हुए कहा गया है कि यह आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम है, जिसमें समय पालन और अनुशासन अनिवार्य है। उन्होंने आरोप लगाया कि कई शिक्षक सिर्फ हाजिरी लगाने आते हैं और प्रशिक्षण में रुचि नहीं लेते, जबकि नियमों के अनुसार उन्हें पूरे समय परिसर में रहना चाहिए। पहले भी कई शिक्षकों से प्रशिक्षण कार्यक्रम में ज्वाइन नहीं करने पर डीपीओ एसएसए के द्वारा स्पष्टीकरण पूछा जा चुका है। इसमें से अधिकतर शिक्षकों ने अब तक अपना जबाब भी समर्पित नहीं किया है। ऐसे शिक्षकों को चिन्हित कर उनपर कारवाई की जाएगी। इसकी सूचना एससीईआरटी पटना को भी दी जा रही है।

इधर गेट बंद किए जाने की सूचना मिलते ही मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया और कुछ देर तक कॉलेज परिसर के बाहर तनाव की स्थिति बनी रही। बाद में आपसी बातचीत के बाद स्थिति को शांत कराया गया। फिलहाल, मामला तूल पकड़ता नजर आ रहा है और शिक्षकों ने उच्च अधिकारियों से शिकायत करने की बात कही है। अब देखना होगा कि शिक्षा विभाग इस प्रकरण पर क्या कुछ कार्रवाई करता है। खाने की गुणवत्ता पर पहले से भी सवाल उठते रहे हैं। इधर मुफस्सिल थानाध्यक्ष अजीत प्रसाद ने बताया कि डायल-112 को सूचना मिली थी तो टीम वहां पहुंची। स्थिति सामान्य होने पर वापस आ गयी। किसी ने भी किसी प्रकार की कोई शिकायत पुलिस से नहीं की।

Avinash Roy

Recent Posts

लापरवाही छोड़ें नहीं तो होगा खतरा, समस्तीपुर में RPF जवानों ने लोगों को किया जागरूक

समस्तीपुर : रेलवे सुरक्षा बल (RPF) पोस्ट समस्तीपुर ने यात्रियों को जागरूक करने के लिए…

5 घंटे ago

चकनूर गोलीकांड में जख्मी युवक के दोनों दोस्त हुए फरार, गतिविधि संदिग्ध, दोनों पर पहले से भी दर्ज है अलग-अलग FIR

एक दोस्त चार्जशीटेड तो एक था वांटेड, गोली चलने वाले घटनास्थल को लेकर भी अब…

7 घंटे ago

समस्तीपुर रेल मंडल को उत्कृष्ट कार्यों के लिए मिला सम्मान, महाप्रबंधक ने प्रदान किया शिल्ड

समस्तीपुर : पूर्व मध्य रेलवे (East Central Railway) के हाजीपुर मुख्यालय में आयोजित सम्मान समारोह…

18 घंटे ago

अब लग्जरी गाड़ियों से चलेंगे बिहार के मंत्री-अधिकारी, सरकार ने जारी किया फरमान

बिहार में मंत्रियोंं, न्यायधीशों और अधिकारियों की यात्रा अब अधिक लक्जरी और आरामदेह होगी। सरकार…

19 घंटे ago

पटना में 25 करोड़ की ड्रग्स का खुलासा, बिहार पुलिस का सिपाही निकला करोड़ों के स्मैक गिरोह का सप्लायर

पटना में नशे के खिलाफ पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है. शहर के अलग-अलग इलाकों…

19 घंटे ago