Samastipur

केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा में ‘दीक्षारंभ’ कार्यक्रम का आयोजन

समस्तीपुर : डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा में आयोजित ‘दीक्षारंभ’ कार्यक्रम के तहत सोमवार को समस्तीपुर के प्रख्यात मोटिवेशनल स्पीकर व आर्टिस्ट कुंदन कुमार रॉय को मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया। कॉलेज ऑफ कम्युनिटी साइंस की डीन डॉ. ऊषा सिंह तथा असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. गायत्री (चेयरमैन, आर्ट्स एंड क्राफ्ट क्लब) द्वारा उन्हें पुष्प-गुच्छ, स्मृति चिन्ह, अंगवस्त्र और उपहार देकर सम्मान प्रदान किया गया।

यह लगातार चौथा वर्ष है जब कुंदन कुमार रॉय दीक्षारंभ में मुख्य अतिथि के रूप में छात्रों को मोटिवेशन और कला की विशेष शिक्षण सत्र प्रदान कर रहे हैं। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कुंदन कुमार रॉय ने कहा की जीवन कितना भी अंधेरा क्यों न हो, उम्मीद कभी नहीं छोड़नी चाहिए। सबसे घने अंधेरे के बाद ही सूर्य का उदय होता है। उन्होंने मिथिला पेंटिंग की बारीकियों पर विस्तार से चर्चा करते हुए विद्यार्थियों को बॉर्डर, पत्ते, कमल, चिड़िया, हिरन और राधा–कृष्ण की आकृतियाँ बनाना भी सिखाया। सत्र के दौरान छात्र-छात्राओं में जबरदस्त उत्साह देखा गया।

गौरतलब है कि वर्ष 2022-23 से विश्वविद्यालय नव-प्रवेशित स्नातक छात्रों के लिए एक संरचित दीक्षारंभ कार्यक्रम का आयोजन कर रहा है, जिसका उद्देश्य छात्रों में चरित्र निर्माण, भारतीय विरासत व सांस्कृतिक मूल्यों का संचार तथा आरपीसीएयू की शैक्षणिक परंपरा से परिचित कराना है। इस वर्ष दीक्षारंभ कार्यक्रम 24 नवंबर से 13 दिसंबर 2025 तक आयोजित किया जा रहा है, जिसमें लगभग 450 स्नातक छात्र भाग ले रहे हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में MLC को कितनी मिलती है सैलेरी? जानिए पावर, अधिकार और सुविधाएं

बिहार में एमएलसी चुनाव को लेकर 23 अक्टूबर को वोट डाले जायेंगे. इसके बाद 27…

16 घंटे ago

बिना परमिशन रोड शो निकाल फंसे अनंत सिंह और अनुज; MLC चुनाव से पहले दोनों पर 3 केस दर्ज

बिहार में एमएलसी चुनाव को लेकर राजनीतिक तापमान चढ़ा हुआ है। इस बीच विधान परिषद…

2 दिन ago

बिहार में जमीन का दाखिल-खारिज कराने के लिए कौन-कौन से कागजात जरूरी? यहां देखें पूरी लिस्ट

बिहार में जमीन का दाखिल-खारिज कराना चाहते हैं, तो आवेदन करने से पहले जरूरी कागजात…

2 दिन ago

बिहार के सरप्लस शिक्षकों का तबादला कैसे होगा, समझिए पूरा नियम और अगला चरण

फाइल फोटो : बिहार में सरकारी शिक्षकों के तबादले का इंतजार लंबा होता जा रहा…

2 दिन ago

RNAR काॅलेज के पास पुलिस को देखते ही बाइक छोड़कर भागे बदमाश, लोडेड कट्टा बरामद

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के आरएनआर कॉलेज के समीप पुलिस ने गश्ती के दौरान…

2 दिन ago