Samastipur

समस्तीपुर में BJP नेता की ह’त्या का डरावना वीडियो आया सामने, बदमाश ने कहा- थाने जाने का शौक है न? फिर ताबड़तोड़ गोलियों से भून डाला

समस्तीपुर जिले के खानपुर थाना क्षेत्र के शादीपुर पंचायत में बीजेपी नेता रूपक सहनी की गोली मारकर हत्या मामले का अब एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में रूपक सहनी और गिरफ्तार आरोपी सोनू के बीच पूर्व के विवाद को लेकर बहस चल रहा है। इसी बहस के दौरान आरोपी गोली मारकर हत्या कर देता है।

आरोपी सोनू गोली मारने से पहले कह रहा है कि तुझे थाने में कंप्लेन करने का शौक चढ़ा हुआ है, मेरे घर पर पुलिस क्यों भेजा? इतना कहते हुए आगे आरोपी ने कहा तो लोग अब शौक पूरा कर देते हैं। इतना कह कर ताबड़तोड़ फायरिंग की आवाज सुनाई पड़ने लगी।

देखें वायरल वीडियो:

वहीं, अब इस घटना को लेकर आक्रोशित ग्रामीणों ने आरोपी के घर पर चढ़कर आगजनी कर दी। साथ ही सड़क जाम कर अन्य आरोपी की गिरफ्तारी की मांग किया। गांव में तनाव देखते हुए तीन थानों की पुलिस कैंप कर रही है। रूपक सहनी बीजेपी के बूथ अध्यक्ष थे। वहीं उसके भाई दीपक सहनी भी भाजपा विंग में आईटी अध्यक्ष थे।

स्थानीय लोगों का कहना है की निश्चित रूप से प्रशासन की लापरवाही की वजह से हत्या हुई है। जो दोषी है उसे पकड़ करके उसे दंडित किया जाए, जब तक पप्पू चौधरी और उसके चाचा की गिरफ्तारी नहीं होगी तब तक शव का दाह संस्कार नहीं करेंगे। हालांकि काफी मशक्कत और जनप्रतिनिधियों ने समझाने-बुझाने के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में ले पोस्टमार्टम के लिये सदर अस्पताल भेजा।

हालांकि, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो की पुष्टि हम नहीं करते है, लेकिन वायरल वीडियो यह बताने के लिए काफी है कि भीड़भाड़ वाले जगह पर बेखौफ होकर आपराधिक घटना को अपराधी अंजाम दे रहे है। मृतक और उसके भाई ने अपने हत्या की आशंका को लेकर कई बार थानेदार, डीएसपी, एसपी व डीआईजी तक गुहार लगा चुके थे। लेकिन पुलिस ने इसे हल्के में लिया।

Avinash Roy

Recent Posts

दलसिंहसराय स्थित कनक हॉस्पिटल में बच्ची की मौ’त पर हंगामा, दो दिन से मृ’त बच्ची को वेंटिलेटर पर जिंदा बता इलाज का आरोप

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय शहर के सरदारगंज चौक स्थित कनक हॉस्पिटल में एक…

8 घंटे ago

चार माह के बकाया वेतन के लिए अनशन पर बैठी ANM का टूटा अनशन, समस्तीपुर सिविल सर्जन ने लस्सी पिलाकर कराया अनशन समाप्त

समस्तीपुर : विगत चार माह से वेतन नहीं मिलने से नाराज विरसिंहपुर अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य…

8 घंटे ago

चार महीने से वेतन नहीं मिला तो समस्तीपुर सिविल सर्जन कार्यालय के सामने अनशन पर बैठी ANM

समस्तीपुर : विगत चार माह से वेतन नहीं मिलने से नाराज स्वास्थ्य विभाग की एएनएम…

11 घंटे ago

समस्तीपुर : गैस कनेक्शन के विज्ञापन पर क्लिक करते ही साइबर ठगी, खाते से 2.23 लाख उड़ाए

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र अंतर्गत रासपुर पतसिया गांव निवासी राणा प्रभाकर…

11 घंटे ago

आंगनबाड़ी केंद्रों के संचालन में लापरवाही पर होगी कार्रवाई : डीएम

समस्तीपुर : कलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार को डीएम रोशन कुशवाहा की अध्यक्षता में आईसीडीएस की…

11 घंटे ago