Samastipur

बिहार भर में समस्तीपुर डाक प्रमंडल ने खोला सबसे अधिक नया खाता

समस्तीपुर : बिहार परिमंडल द्वारा आयोजित डाकघर बचत खाता अभियान के तहत समस्तीपुर डाक प्रमंडल ने 21233 नए खाता खोले। 19 से 23 दिसंबर के बीच यह अभियान चला था। इस दौरान नवनियुक्त डाक अधीक्षक रॉबिन चन्द्र के नेतृत्व में समस्तीपुर प्रमंडल ने पूरे बिहार परिमंडल में प्रथम स्थान प्राप्त कर लिया। डाक अधीक्षक रॉबिन चंद्रा ने कहा कि एक बार फिर समस्तीपुर डाक प्रमंडल को गौरवान्वित करने का कार्य किया है।

ठिठुरती ठंड में समस्तीपुर प्रमंडल के डाक कर्मचारियों ने लगन एवं साहस का उत्कृष्ट उदहारण प्रस्तुत किया गया है। यह अत्यन्त सराहनीय है। इस अभियान के दौरान समस्तीपुर प्रमंडल ने कुल 21233 खाता खोलकर पूरे बिहार प्रमंडल में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। बिहार प्रमंडल में प्रधान डाकघरों की श्रेणी में समस्तीपुर प्रधान डाकघर को द्वितीय स्थान जबकि उप डाकघर की श्रेणी में पटोरी उप डाकघर ने पूरे बिहार प्रमंडल में प्रथम स्थान मिला है।

इसके अतिरिक्त दलसिंहसराय, पूसा, ताजपुर, रोसड़ा तथा कुशेश्वर स्थान उप डाकघर ने भी समस्तीपुर प्रमंडल को प्रथम स्थान दिलाने में अपना महत्त्वपूर्ण योगदान दिया है। इस उपलब्धि हेतु डाक अधीक्षक ने मुख्य रूप से डाकपाल समस्तीपुर प्रधान डाकघर रमाकान्त राय, सहायक डाक अधीक्षक मनोज कुमार, सभी डाक निरीक्षक एवं समस्तीपुर प्रमंडल के समस्त कर्मचारियों का फल बताया।

साथ ही डाक अधीक्षक ने अवगत कराया कि वर्तमान में बिहार डाक प्रमंडल द्वारा डाक चौपाल मोबाइल वैन का संचालन समस्तीपुर जिला अंतर्गत अनुमंडल स्तर पर किया जा रहा है। इससे जिला के दूर-सुदूर अवस्थित ग्रामीण क्षेत्रों में निवास करने वाले आम जन मानस को डाक विभाग द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजना जैसे सुकन्या समृद्धि, वरिष्ट नागरिक बचत योजना, राष्ट्रीय बचत प्रमाण पत्र, डाक जीवन बीमा योजना, सामाजिक सुरक्षा योजना, आधार सेवाएं, पासपोर्ट सेवा, डाक पार्सल सेवा, स्पीड पोस्ट आदि सेवाओं की जानकारी प्रदान की जा रही है। इस मौके पर उपस्थित अधिकारयों एवं कर्मचारियों द्वारा लोगों की शंकाओं का समाधान भी किया जा रहा है साथ ही स्थानीय लोगों द्वारा डाक विभाग द्वारा संचालित इस पहल को अत्यन्त उपयोगी एवं सराहा जा रहा है।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में 6 करोड़ लोगों का होगा घर-घर हेल्थ चेकअप, 30+ उम्र वालों की स्क्रीनिंग, जानें किन बीमारियों की होगी जांच

बिहार में स्वास्थ्य सेवाओं को लोगों के घर तक पहुंचाने की दिशा में महत्वपूर्ण अभियान…

23 मिनट ago

‘मानहानि का केस करूंगी..’ शराबकांड में 4 मौतों पर अवैध संबंध की पुलिस थ्योरी मनगढ़ंत बताकर पटना ग्रामीण SP पर भड़की महिला

राजधानी पटना के बाढ़ थाना क्षेत्र में जहरीली शराब से 4 युवकों की मौतके मामले…

51 मिनट ago

Patna Metro: पटना मेट्रो ने रचा इतिहास, 5.2 किलोमीटर सुरंग की खुदाई पूरी; रेलवे स्टेशन समेत कई जगह आना-जाना आसान

पटना मेट्रो (Patna Metro) रेल परियोजना के भूमिगत निर्माण कार्य में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि…

2 घंटे ago

निवेशकों को आकर्षित करने में बिहार सबसे पीछे, नीति आयोग की रिपोर्ट से खुलासा; क्या बोले एक्सपर्ट

बिहार आज भी निवेश आकर्षित करने की कसौटी पर सबसे पिछड़ा राज्य है। आधारभूत संरचना,…

7 घंटे ago

समस्तीपुर में राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारी तेज, नीलाम व ग्राम कचहरी के लंबित मामलों के निष्पादन पर दिया जोर

समस्तीपुर : आगामी 12 सितंबर 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर…

9 घंटे ago

समस्तीपुर काॅलेज में आज और कल लगेगा रोजगार मेला, टाटा मोटर्स समेत कई कंपनियां देंगी नौकरी

समस्तीपुर : युवाओं और विद्यार्थियों के लिए समस्तीपुर कॉलेज परिसर में 2 और 3 सितंबर…

9 घंटे ago