समस्तीपुर : विधानसभा चुनाव-2025 के तहत आगामी मतगणना की तैयारियों को लेकर बुधवार को अनुमंडल सभाकक्ष में एक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता सदर एसडीओ दिलीप कुमार ने की। बैठक में कल्याणपुर और पूसा के बीडीओ व सीओ एवं विभिन्न विभागों के पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे। एसडीओ ने मतगणना प्रक्रिया से संबंधित सभी बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि मतगणना कार्य पूरी शुचिता, पारदर्शिता और शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न होना चाहिए। सभी कर्मियों को अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी निष्ठा एवं सजगता के साथ करना होगा। उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि मतगणना के बाद परिणाम संकलन एवं अभिलेख संधारण का कार्य समय पर और सटीकता के साथ पूरा किया जाए।बैठक के दौरान उपस्थित अधिकारियों ने तैयारी से जुड़ी प्रगति की जानकारी दी और कई उपयोगी सुझाव भी प्रस्तुत किए।
समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और शहर में सुचारू यातायात व्यवस्था…
समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के सप्तमी, महाअष्टमी, महानवमी एवं विजयादशमी के अवसर पर श्रद्धालुओं की…
समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर के नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को उत्क्रमित मध्य…
'जलने वाले जलते रहें, हम आगे बढ़ते रहेंगे. मैं गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान…
समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन थाना क्षेत्र के बरुणा रसलपुर के समीप एसएच-88 पर तेज रफ्तार ट्रक…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में शिक्षा व्यवस्था और सरकारी संपत्तियों की बदहाली की पोल खोलने…