समस्तीपुर : बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 के मद्देनजर आज 6 नवंबर को होने वाले मतदान से पहले जिले में ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए गए हैं। जितवारपुर स्थित समस्तीपुर कॉलेज को ईवीएम-वीवीपैट उपकरणों के सुरक्षित संग्रहण केंद्र के रूप में चिह्नित किया गया है। चुनाव ड्यूटी पर तैनात मतदानकर्मियों और सीएपीएफ के वाहनों के सुचारू आवागमन, सुरक्षा तथा भीड़ नियंत्रण को देखते हुए आज कई मार्गों में बदलाव किया गया है। आवश्यकतानुसार पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति, बैरिकेडिंग, ड्रॉप गेट तथा रूट डायवर्जन की व्यवस्था की गई है।
ट्रैफिक डीएसपी कार्यालय से जारी रूट चार्ट के अनुसार संग्रहण केंद्र तक पहुंचने के लिए रूट निर्धारित किया गया है। बताया गया है कि मोहिउद्दीननगर, उजियारपुर, मोरवा एवं सरायरंजन इन क्षेत्रों से आने वाले प्रतिनियुक्त वाहनों को मुसरीघरारी से पटेल गोलंबर मगरदही घाट मार्ग से जितवारपुर मैदान भेजा जाएगा। कल्याणपुर, समस्तीपुर एवं वारिसनगर के वाहनों को मथुरापुर घाट, मगरदही घाट होते हुए जितवारपुर स्थित संग्रहण केंद्र तक ले जाया जाएगा।
वहीं रोसड़ा, हसनपुर व विभूतिपुर इन क्षेत्रों से आने वाले वाहनों को विशनपुर चौक जितवारपुर एवं चांदनी चौक से होकर संग्रहण केंद्र पहुंचाया जाएगा। ईवीएम केंद्र से निकासी को लेकर रूट चार्ट के अनुसार प्रथम तथा द्वितीय समूह के वाहनों को वेटिंग एरिया से ईवीएम व वीवीपैट को उतारकर कॉलेज से पश्चिम की ओर कन्हैया चौक से गंतव्य तक भेजा जाएगा। वहीं अन्य विधानसभा क्षेत्र के लिए धमक चौक से पूरब हकीमाबाद से विशनपुर चौक से गंतव्य की ओर जाएगी।
मगरदही घाट – मोक्ष धाम – धम्मक चौक – हाउसिंग बोर्ड (केवल वाहनों के प्रवेश हेतु), समस्तीपुर कॉलेज के सामने से कन्हैया चौक – हनुमान चौक – पुरानी दुर्गा स्थान – गणेश चौक – मगरदही घाट – चीनी मिल – पटेल गोलंबर से वाहनों के निकास के लिये वन-वे सिस्टम लागू रहेगा।
स्टेशन से चीनी मिल चौक जाने वाले रास्ते और धर्मपुर चकनूर – गंडक पुल जाने वाले मार्ग में नो-इंट्री जारी रहेगी। ट्रैफिक विभाग ने आम जनता से अपील की है कि 6 नवंबर को निर्धारित रूटों का पालन करें और अनावश्यक भीड़भाड़ से बचें, ताकि चुनावी गतिविधियों के दौरान किसी प्रकार की अव्यवस्था उत्पन्न न हो सके।
समस्तीपुर : पुलिस स्मृति दिवस पर बुधवार को पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम में कर्तव्य…
बिहार में एमएलसी चुनाव को लेकर 23 अक्टूबर को वोट डाले जायेंगे. इसके बाद 27…
बिहार में एमएलसी चुनाव को लेकर राजनीतिक तापमान चढ़ा हुआ है। इस बीच विधान परिषद…
बिहार में जमीन का दाखिल-खारिज कराना चाहते हैं, तो आवेदन करने से पहले जरूरी कागजात…
फाइल फोटो : बिहार में सरकारी शिक्षकों के तबादले का इंतजार लंबा होता जा रहा…
समस्तीपुर : बेटे के अपहरण की झूठी कहानी और जान से मारने की धमकी देकर…