समस्तीपुर-खगड़िया रेलखंड पर एक दुखद हादसा हुआ है, जिसमें ट्रेन की चपेट में आने से एक शिक्षक की मौत हो गई। यह हादसा उस समय हुआ जब मृतक शिक्षक चुनावी ड्यूटी पूरी करके अपने घर लौट रहे थे। मृतक की पहचान हसनपुर थाना क्षेत्र के शंकरपुर निवासी रामसेवक बैठा (55 वर्ष) के रूप में हुई है। वे हसनपुर बड़गांव मिडिल स्कूल में कार्यरत थे। यह घटना सिंघिया घाट रेलवे स्टेशन के पास घटी।
मृतक के भाई तारकेश्वर बैठा ने बताया कि रामसेवक बैठा की चुनावी ड्यूटी मोहिउद्दीन नगर विधानसभा क्षेत्र में लगी थी। गुरुवार रात को वोटिंग के बाद ईवीएम जमा कराने के उपरांत, वे अपने एक दोस्त के घर आ रहे थे। सिंघिया घाट रेलवे गुमटी के पास बाइक से उतरकर वे स्टेशन की ओर पैदल जा रहे थे, जहां से उन्हें हसनपुर के लिए ट्रेन पकड़नी थी। इसी दौरान, पीछे से आ रही ‘वंदे भारत एक्सप्रेस’ ट्रेन की चपेट में वे आ गए, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई।
दुर्घटना के बाद, पुलिस ने मृतक की पहचान उनके चुनावी परिचय पत्र के आधार पर की और परिजनों को इसकी सूचना दी। पुलिस ने पंचनामा बनाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। रेल थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर बीपी आलोक ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि ट्रेन से कटकर शिक्षक की मौत हुई है। उन्होंने जानकारी दी कि शिक्षक चुनावी ड्यूटी खत्म होने के बाद घर जा रहे थे और इसी दौरान हादसे का शिकार हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की छानबीन शुरू कर दी है।
समस्तीपुर : स्वतंत्रता सेनानी रामफल मंडल की स्मृति में डाक टिकट जारी किए जाने पर…
समस्तीपुर/उजियारपुर : उजियारपुर थाना क्षेत्र में शनिवार की देर शाम बदमाशों ने एक दूध कारोबारी…
समस्तीपुर/ताजपुर : ताजपुर थाना क्षेत्र के माधोपुर दिघरुआ गांव में शुक्रवार की देर रात जन्माष्टमी…
समस्तीपुर : सदर एसडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता में शनिवार को अनुमंडल कार्यालय में भरण-पोषण…
समस्तीपुर : मोहनपुर और मोहिउद्दीननगर प्रखंड के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का शनिवार को एडीएम आपदा…
समस्तीपुर : जिले में अपराध नियंत्रण और लंबित कांडों के निष्पादन को लेकर शनिवार को…