Samastipur

‘जीरो टॉलरेंस नीति के तहत कोई चूक बर्दाश्त नहीं’, पोस्टल बैलेट से होगी काउंटिंग की शुरुआत, बाद में होगी EVM के वोटों की गिनती

समस्तीपुर : जिले के 10 विधानसभा क्षेत्रों में पहले चरण के मतदान सम्पन्न होने के बाद अब मतगणना की तैयारियां जोर पकड़ चुकी हैं। समस्तीपुर कॉलेज स्थित मतगणना केन्द्र व वज्रगृह को जिला प्रशासन ने अभेद्य सुरक्षा घेरा प्रदान करते हुए किले में तब्दील कर दिया है। ईवीएम स्ट्रांग रूम की सुरक्षा तीन स्तरीय निगरानी तंत्र के तहत की जा रही है। मतगणना परिसर में सीसीटीवी कैमरे, वीडियो रिकॉर्डिंग, मेटल डिटेक्टर, बायोमेट्रिक सत्यापन और लाइव मॉनिटरिंग की उन्नत व्यवस्था की गई है। प्रशासन ने सभी संबंधित विभागों को अलर्ट जारी कर किसी भी आकस्मिक स्थिति से निपटने के निर्देश दिए हैं।

शुक्रवार सुबह 8 बजे सबसे पहले पोस्टल बैलेट की गिनती शुरू होगी। इसके बाद ईवीएम मतों की गिनती क्रमवार चलेगी। प्रत्येक राउंड का परिणाम तुरंत आरओ और प्रेक्षक को सौंपा जाएगा। विधानसभावार हर राउंड के बाद परिणाम की घोषणा की जाएगी और अंतिम नतीजा आने तक गिनती का सिलसिला जारी रहेगा। मतगणना कक्षों में प्रति कक्ष 14 टेबल बनाए गए हैं, जहां प्रत्येक टेबल पर एक मतगणना कर्मी, एक सहायक और एक माइक्रो ऑब्जर्वर नियुक्त रहेंगे।

सख्त सुरक्षा, अनधिकृत प्रवेश पर पूर्ण प्रतिबंध, प्रेक्षक करेंगे निगरानी :

समस्तीपुर कॉलेज परिसर के बाहर चांदनी चौक व कन्हैया चौक तक बैरिकेडिंग की जा रही है। मतगणना स्थल पर केवल अधिकृत व्यक्तियों यथा प्रत्याशी, उनके अधिकृत एजेंट, पर्यवेक्षक, मतगणना कर्मी, प्रशासनिक व पुलिस पदाधिकारी तथा मीडिया प्रतिनिधि को ही प्रवेश मिलेगा। अनधिकृत व्यक्तियों के प्रवेश पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। अफवाह फैलाने या अवांछित गतिविधियों में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। मतगणना के दिन वज्रगृह प्रत्याशियों या उनके प्रतिनिधियों की उपस्थिति में वीडियो रिकॉर्डिंग के साथ खोला जाएगा।

सभी 10 विधानसभा क्षेत्रों के आरओ, एआरओ और निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त प्रेक्षक मौजूद रहेंगे। मतगणना पूर्ण होने के बाद ईवीएम को फिर से स्ट्रांग रूम में सील कर सुरक्षित रखा जाएगा। तीन स्तरीय सुरक्षा व बारीकी से की जा रही मॉनिटरिंग के बीच जिले के सभी विधानसभा क्षेत्रों की मतगणना सम्पन्न कराई जाएगी। भारत निर्वाचन आयोग की ओर से नियुक्त प्रत्येक विधानसभा के प्रेक्षक प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में मतगणना के प्रत्येक चरण की मॉनिटरिंग करेंगे।

मतगणना स्थल पर रहेगी इमरजेंसी सेवा :

मतगणना केन्द्र परिसर में स्वास्थ्य, बिजली व इमरजेंसी सेवाओं की पुख्ता तैयारी चल रही है। मतगणना स्थल पर एम्बुलेंस, फायर ब्रिगेड, मेडिकल टीम आदि की तैनाती रहेगी। डीएम रोशन कुशवाहा व एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने मतगणना की तैयारी को लेकर मतगणना स्थल का जायजा व जिला प्रशासन के वरीय अधिकारियों के साथ बैठक कर पल-पल की तैयारी पर चर्चा-परिचर्चा कर रहे हैं। इस क्रम में मतगणना से जुड़े सभी अधिकारियों को आयोग के निर्देशानुसार, मतगणना केन्द्र पर आवश्यक व्यवस्था समय से पहले पूरा करने का निर्देश दिया जा रहा है।

Avinash Roy

Recent Posts

वर्षो से छोटे से आगंतुक कक्ष में चल रहा समस्तीपुर SC-ST थाना, आगंतुक कक्ष में थानाध्यक्ष का चेंबर

समस्तीपुर : जिले में एससी-एसटी थाना करीब डेढ़ वर्षों से एक छोटे से 10×12 कमरे…

2 घंटे ago

मरीजों को मिलेगी सरकारी या निजी एंबुलेंस चुनने की सुविधा, प्राइवेट एंबुलेंस को 102 व 112 इमरजेंसी सेवा से जोड़ने की तैयारी

समस्तीपुर : जिले में अब मरीजों को सरकारी या निजी एंबुलेंस चुनने का विकल्प मिल…

9 घंटे ago

पुलिस स्मृति दिवस पर समस्तीपुर पुलिस लाइन में शहीद पुलिसकर्मियों को किया गया नमन, दी गयी श्रद्धांजलि

समस्तीपुर : पुलिस स्मृति दिवस पर बुधवार को पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम में कर्तव्य…

1 दिन ago

बिहार में MLC को कितनी मिलती है सैलेरी? जानिए पावर, अधिकार और सुविधाएं

बिहार में एमएलसी चुनाव को लेकर 23 अक्टूबर को वोट डाले जायेंगे. इसके बाद 27…

2 दिन ago

बिना परमिशन रोड शो निकाल फंसे अनंत सिंह और अनुज; MLC चुनाव से पहले दोनों पर 3 केस दर्ज

बिहार में एमएलसी चुनाव को लेकर राजनीतिक तापमान चढ़ा हुआ है। इस बीच विधान परिषद…

3 दिन ago