Samastipur

समस्तीपुर : सरपंच पुत्र को गोली मारने के मामले में नामजद प्राथमिकी दर्ज, सिगरेट दुकान पर हुए विवाद का CCTV फुटेज आया सामनें

समस्तीपुर/विभूतिपुर [केशव बाबू] : समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत नरहन बांध के पास 19 नवंबर की शाम हुए गोलीकांड मामले में घायल युवक आदित्य कुमार उर्फ सोनू के बयान पर पुलिस ने गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली है। आदित्य ने अपने बयान में नरहन के ही राहुल कुमार उर्फ पंजाबी, विवेक कुमार और मोहम्मद सैफ अली को घटना का मुख्य आरोपी बताया है।

घायल युवक ने बताया कि वह अपने साथियों गौरव और दीपांशु के साथ भोज में शामिल होने जा रहा था। रास्ते में फफौत पुल से पहले ढाला स्थित पान की दुकान पर वह सिगरेट लेने के लिए रुका। उसी दौरान राहुल कुमार उर्फ पंजाबी ने उससे दादागिरी करते हुए सिगरेट मांगते हुए बदसलूकी शुरू कर दी। मना करने पर दोनों के बीच कहासुनी भी हुई। आदित्य के अनुसार, राहुल ने तभी धमकी दी थी कि वह बाद में “देख लेगा”।

युवक ने घटना को अनदेखा कर आगे बढ़ना ही उचित समझा और अपने साथियों के साथ बांध की ओर चल पड़ा। लेकिन कुछ ही दूरी पर सेमल पेड़ के निकट बाइक से गुजरने के क्रम में बदमाशों ने ओवरटेक कर घेर लिया और आदित्य उर्फ सोनू के सीने में दाहिने तरफ गोली दाग दी। आदित्य के अनुसार, वहां विवेक और सैफ ने उसे जान से मार देने की धमकी देते हुए राहुल को गोली चलाने का आदेश दिया था। इसी दौरान राहुल ने पिस्तौल निकालकर फायरिंग कर दी, जिससे गोली सीधे आदित्य के सीने में लगी।

घटना के बाद आसपास इलाके में अफरा-तफरी मच गई थी। इसके बाद घायल को शहर के ही आदर्शनगर स्थित कृष्णा हाॅस्पीटल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज जारी है। इस संबंध में थानाध्यक्ष सुनील कुमार झा ने बताया कि पीड़ित के बयान के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी तेज कर दी गई है। जल्द ही सभी बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। बता दें की घायल आदित्य कुमार उर्फ सोनू राज नरहन पंचायत की सरपंच रेखा सिन्हा व राजीव रंजन उर्फ पिंकू श्रीवास्तव का पुत्र है।

घटना के बाद जख्मी युवक ने एंबुलेंस में दिया था बयान, देखें वीडियों :

Avinash Roy

Recent Posts

संजय झा ने नीतीश कुमार को सौंपा राज्यसभा चुनाव में जीत का सर्टिफिकेट, तस्वीर शेयर कर क्या बोले

जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा ने मंगलवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को…

1 घंटा ago

केसी त्यागी ने जदयू से दिया इस्तीफा, भविष्य का प्लान भी बताया

पिछले कुछ दिनों से अपनी ही पार्टी के खिलाफ बोल कर चर्चा में रहने वाले…

2 घंटे ago

समस्तीपुर में BPL परिवारों के घरों पर मुफ्त सोलर पैनल, ‘कुटीर ज्योति योजना’ से रोशन होंगे घर

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के गरीब और निम्न आय वर्ग के बिजली उपभोक्ताओं को राहत…

6 घंटे ago

समस्तीपुर मंडल : अलौली-कुशेश्वरस्थान रेल परियोजना को गति, 4.5 किमी लाइन के लिए 211 करोड़ की निविदा

समस्तीपुर : अलौली से कुशेश्वरस्थान तक प्रस्तावित नई रेल लाइन परियोजना को आगे बढ़ाने की…

7 घंटे ago

बिहार में Sudha की तर्ज पर खुलेंगे ‘तरकारी आउटलेट’, किसानों को मिलेगा बेहतर बाजार, समस्तीपुर में प्रखंड स्तर पर होगा सब्जी कलेक्शन सेंटर

समस्तीपुर : राज्य में सब्जी किसानों को बेहतर बाजार उपलब्ध कराने के लिए सहकारिता विभाग…

7 घंटे ago