Samastipur

समस्तीपुर में भूमि विवाद को लेकर बवाल, मारपीट में किसान की मौ’त; आधा दर्जन लोग घायल

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र के पहाड़पुर वार्ड संख्या-9 में सोमवार शाम खेत के रास्ते ट्रैक्टर ले जाने को लेकर दो पक्षों के बीच जोरदार विवाद हो गया। खेत जोतने के बाद किसान द्वारा पड़ोसी की जमीन से ट्रैक्टर निकालने की कोशिश करते ही मामला तूल पकड़ गया और देखते ही देखते विवाद मारपीट में बदल गया।

आरोप है कि पड़ोसी पक्ष के लोगों ने किसान को उसके घर से जबरन खींचकर अपने घर ले गया, जहां कुदाल और लोहे की खंती से बुरी तरह हमला कर दिया। घायल किसान को बचाने पहुंचे परिजनों के साथ भी गाली-गलौज व मारपीट की गई तथा घर में घुसकर लूटपाट की घटना को भी अंजाम दिया गया। हल्ला होने पर ग्रामीणों के जुटने से आरोपित मौके से फरार हो गए।

घटना में दोनों पक्षों के करीब आधा दर्जन लोग घायल हुए जिन्हें स्थानीय लोगों की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र विभूतिपुर में भर्ती कराया गया। गंभीर स्थिति को देखते हुए सभी को प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहीं गंभीर रूप से घायल किसान को बेहतर इलाज के लिए पटना भेजा जा रहा था, तभी रास्ते में उसकी मौत हो गई।

मृतक की पहचान पहाड़पुर निवासी स्व. राम किशुन महतो के पुत्र बृजनंदन सिंह (48 वर्ष) के रूप में हुई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मंगलवार को सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में 5 सितंबर से 9 सितंबर तक बारिश के आसार, छह जिलों में अलर्ट

समस्तीपुर : समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में अगले पांच दिनों तक मानसून सक्रिय…

44 मिनट ago

समस्तीपुर में 318 किलो गांजा बरामद, मां-बेटी समेत चार महिलाएं गिरफ्तार

समस्तीपुर/बिथान : समस्तीपुर जिले के बिथान थाना क्षेत्र के तेलनी गांव में गुरुवार की रात…

4 घंटे ago

समस्तीपुर : मैट्रिक-इंटर परीक्षा 2027 के लिए 16 सितंबर तक सुधार व परीक्षा फॉर्म भरने का मौका

समस्तीपुर : मैट्रिक और इंटर वार्षिक परीक्षा 2027 में शामिल होने वाले विद्यार्थियों के लिए…

5 घंटे ago

दहेज के लिए विवाहिता की ह’त्या का आरोप, मायके वालों के पहुंचने से पहले किया दाह-संस्कार

समस्तीपुर/सरायरंजन : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन थाना क्षेत्र अंतर्गत रामचंद्रपुर वार्ड-3 में दहेज की मांग…

5 घंटे ago

समस्तीपुर सदर-1 के नए SDPO सतीश सुमन ने संभाला पदभार, निवर्तमान SDPO संजय कुमार पाण्डेय को समारोह में दी गई विदाई

समस्तीपुर : सदर-1 के नए एसडीपीओ के रूप में सतीश सुमन ने पदभार ग्रहण कर…

9 घंटे ago