Samastipur

शिक्षकों के अंतर जिला स्थानांतण के लिए विभाग ने समस्तीपुर जिला को भेजा मार्गदशिका

समस्तीपुर : जिलेभर के सरकारी प्रारंभिक एवं माध्यमिक / उच्च माध्यमिक विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों / शिक्षिकाओं का अन्तर जिला स्थानांतरण के दौरान प्रखंड / विद्यालय आवंटित करने के लिए डीईओ को मार्गदर्शिका भेजा गया है। इस मार्गदशिका के अनुसार सारी प्रक्रियाएं पूरी कराई जानी है। जिन शिक्षकों के स्थानांतरण के लिए जिला आवंटित किया गया है, उन सभी शिक्षकों से आवंटित जिला अन्तर्गत ई-शिक्षाकोष पोर्टल के माध्यम से स्थानांतरण के लिए 5-5 प्रखंड का विकल्प जिला द्वारा प्राप्त किया जाना है।

यह काम दो चरणों में पूरा किया जाएगा। जिन्हें अन्तर जिला स्थानांतरण के तहत जिला आवंटित किया गया है, से आवंटित जिला अन्तर्गत ई-शिक्षाकोष पोर्टल के माध्यम से स्थानांतरण के लिए 5-5 प्रखंड के विकल्प की मांग 24 नवंबर से 5 दिसंबर तक की जायेगी। इस अवधि में संबंधित शिक्षक / शिक्षिका अपने लॉगिन से ई-शिक्षाकोष पोर्टल पर आंवटित जिला अन्तर्गत 5-5 प्रखंड का विकल्प भरेंगे।

आवंटित जिला अन्तर्गत डीएम की अध्यक्षता में गठित स्थापना समिति द्वारा शिक्षकों से प्राप्त 5-5 प्रखंड के विकल्प के आधार पर विभाग द्वारा तैयार किये गये सॉफ्टवेयर के माध्यम से प्रखंडों में शिक्षकों की प्रखंडवार / कक्षावार / विषयवार रिक्ति को दृष्टिगत रखते हुए प्रखंड आवंटन की कार्रवाई 10 दिसम्बर से 15 दिसम्बर तक की जायेगी। उसके बाद विद्यालयों में कक्षावार / विषयवार शिक्षकों की रिक्ति को ध्यान में रखते हुए विद्यालय आवंटन की कार्रवाई 16 दिसंबर से 31 दिसंबर तक की जानी है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में 318 किलो गांजा बरामद, मां-बेटी समेत चार महिलाएं गिरफ्तार

समस्तीपुर/बिथान : समस्तीपुर जिले के बिथान थाना क्षेत्र के तेलनी गांव में गुरुवार की रात…

3 घंटे ago

समस्तीपुर : मैट्रिक-इंटर परीक्षा 2027 के लिए 16 सितंबर तक सुधार व परीक्षा फॉर्म भरने का मौका

समस्तीपुर : मैट्रिक और इंटर वार्षिक परीक्षा 2027 में शामिल होने वाले विद्यार्थियों के लिए…

4 घंटे ago

दहेज के लिए विवाहिता की ह’त्या का आरोप, मायके वालों के पहुंचने से पहले किया दाह-संस्कार

समस्तीपुर/सरायरंजन : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन थाना क्षेत्र अंतर्गत रामचंद्रपुर वार्ड-3 में दहेज की मांग…

5 घंटे ago

समस्तीपुर सदर-1 के नए SDPO सतीश सुमन ने संभाला पदभार, निवर्तमान SDPO संजय कुमार पाण्डेय को समारोह में दी गई विदाई

समस्तीपुर : सदर-1 के नए एसडीपीओ के रूप में सतीश सुमन ने पदभार ग्रहण कर…

9 घंटे ago