Samastipur

समस्तीपुर : लड़कियों को तंग करने की शिकायत पर टीचर ने छात्र को पीटा, हाथ टूटने के आरोप पर बवाल

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में पटोरी प्रखंड के उत्क्रमित कन्या मध्य विद्यालय, शाहपुर उंडी के एक शिक्षक पर छड़ी से पीट कर छात्र का हाथ तोड़ देने का आरोप लगाया गया है। पीड़ित छात्रा की मां ज्योति कुमारी ने इस आशय की लिखित शिकायत डीएम, डीईओ, एसडीओ और थानाध्यक्ष से की है। दिए गए आवेदन में छात्र दिव्यांशु राज की मां ज्योति कुमारी ने लिखा है कि मैं नगर परिषद, शाहपुर पटोरी, वार्ड संख्या – 20 की निवासी हूं।

मेरा पुत्र दिव्यांशु राज, पिता विष्णु देव दास, उक्त विद्यालय में कक्षा सात का छात्र है। 22 नवंबर शनिवार को वह विद्यालय गया था। तीसरी घंटी में विद्यालय के शिक्षक अनुराग ने बेवजह डंडे से उसकी पिटाई कर दी, जिससे उसका बाया हाथ टूट गया। जब मैं विद्यालय गई तो सभी शिक्षक आरोपी शिक्षक का बचाव कर रहे थे और मेरे बच्चे पर दोषारोपण करते हुए फटकार कर सभी को भगा दिया।

ज्योति कुमारी ने अधिकारियों को आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। इस संबंध में एक वीडियो भी वायरल हुआ है जिसमें छात्र की मां अपना दुखड़ा सुना रही है और छात्र के हाथ में प्लास्टर लगा है। वीडियो में एक्स-रे रिपोर्ट भी दिखाया गया है। इधर आरोपी शिक्षक अनुराग से बात की गई तो उसने बताया कि मेरे द्वारा ऐसा कोई भी दंड नहीं दिया गया, जिससे उसका हाथ टूट सकता था। मैं खुद ऐसे बेबुनियाद आरोप से हतप्रभ हूं।

इसके कारण मेरी तबीयत काफी बिगड़ गई है और मैं अभी अस्पताल में भर्ती हूं। मुझे बेवजह इस मामले में फंसाया जा रहा है। कक्षा सात की दो छात्राओं ने छात्र दिव्यांशु राज समेत दो लड़कों पर परेशान करने की शिकायत की थी। छात्राओं की शिकायत के बाद स्कूल के शिक्षक अनुराग को कक्षा में भेजा गया था। उन्होंने पूछताछ के बाद दोनों छात्रों को एक-एक छड़ी मारी परंतु ऐसा कुछ भी नहीं हुआ जिससे छात्र का हाथ टूट जाए।

स्कूल के हेडमास्टर प्रियरंजन दास रंजन ने कहा कि यह मामला तीसरी घंटी की है, जबकि छात्र दिव्यांशु राज स्कूल की सभी घंटी पूरी होने के बाद घर लौटा था। इस अवधि में उसने किसी प्रकार की शिकायत किसी से भी नहीं की। अगर तीसरी घंटी में किसी छात्र का हाथ टूट गया होता तो वह किसी भी स्थिति में स्कूल की समाप्ति तक सामान्य छात्र की तरह स्कूल में नहीं रहता। छात्र और उसकी मां के द्वारा लगाया गया यह आरोप बेबुनियाद है।

Avinash Roy

Recent Posts

दलसिंहसराय स्थित कनक हॉस्पिटल में बच्ची की मौ’त पर हंगामा, दो दिन से मृ’त बच्ची को वेंटिलेटर पर जिंदा बता इलाज का आरोप

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय शहर के सरदारगंज चौक स्थित कनक हॉस्पिटल में एक…

1 घंटा ago

चार माह के बकाया वेतन के लिए अनशन पर बैठी ANM का टूटा अनशन, समस्तीपुर सिविल सर्जन ने लस्सी पिलाकर कराया अनशन समाप्त

समस्तीपुर : विगत चार माह से वेतन नहीं मिलने से नाराज विरसिंहपुर अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य…

2 घंटे ago

चार महीने से वेतन नहीं मिला तो समस्तीपुर सिविल सर्जन कार्यालय के सामने अनशन पर बैठी ANM

समस्तीपुर : विगत चार माह से वेतन नहीं मिलने से नाराज स्वास्थ्य विभाग की एएनएम…

5 घंटे ago

समस्तीपुर : गैस कनेक्शन के विज्ञापन पर क्लिक करते ही साइबर ठगी, खाते से 2.23 लाख उड़ाए

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र अंतर्गत रासपुर पतसिया गांव निवासी राणा प्रभाकर…

5 घंटे ago

आंगनबाड़ी केंद्रों के संचालन में लापरवाही पर होगी कार्रवाई : डीएम

समस्तीपुर : कलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार को डीएम रोशन कुशवाहा की अध्यक्षता में आईसीडीएस की…

5 घंटे ago