समस्तीपुर/विभूतिपुर : विभूतिपुर थाना क्षेत्र के एक गांव से शौच के लिए निकली एक युवती को कतिपय लोगों द्वारा भगा लिए जाने की प्राथमिकी स्थानीय थाना में दर्ज करायी गई है। इस संबंध में युवती के पिता ने स्थानीय थाने में प्राथमिकी दर्ज करवाई है। जिसमें तीन को नामजद किया गया है। कहा है कि विगत 16 नवम्बर की रात उसकी 22 वर्षीय पुत्री शौच के लिए गई थी। इस बीच पहले से हीं घात लगाए लोगों ने उसकी पुत्री को अपने साथ लेकर भाग गया।
वहीं दूसरी तरफ कथित रुप से भगाने के मामले को झूठलाते हुए युवती ने इंटरनेट मीडिया पर बयान जारी किया है। उसने खुद की उम्र 24 वर्ष कही है और विकास कुमार शर्मा से स्वेच्छा से भागकर शादी रचाने की बातें कही है। इंटरनेट मीडिया पर प्रचारित वीडियो क्लिप में युवती ने विकास कुमार शर्मा को पति स्वीकार किया है। थानाध्यक्ष सुनील कुमार झा ने बताया आवेदन के आलोक में प्राथमिकी दर्ज की गई है। अनुसंधान के क्रम में मामला प्रेम-प्रसंग का प्रतीत होता है।
समस्तीपुर/मुसरीघरारी : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के बखरी बुजुर्ग गांव से एक विवाहिता के ससुराल से…
समस्तीपुर/दलसिंहसराय : आर.बी. कॉलेज, दलसिंहसराय में सोमवार को भारत का छात्र फेडरेशन (एसएफआई) के बैनर…
समस्तीपुर : आगामी 15 अगस्त को आयोजित होने वाले स्वतंत्रता दिवस राजकीय समारोह की तैयारियों…
समस्तीपुर/पूसा : डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा में कृषि पत्रकारिता एवं जनसंचार में…
समस्तीपुर : नीट पेपर लीक, शिक्षा व्यवस्था से जुड़े मुद्दों और केंद्र व राज्य सरकार…
समस्तीपुर : पेपर लीक और भर्ती घोटालों के विरोध में दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल…