समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में हजारों वीवीपैट पर्चियां कूड़े में फेंकी हुई पाई गईं। यह मामला सरायरंजन विधानसभा के शितलपट्टी गांव के पास का है। पहले चरण के तहत 6 नवंबर को इस विधानसभा सीट पर मतदान हुआ था, लेकिन 8 नवंबर की सुबह शितलपट्टी गांव में वीवीपैट से निकली हजारों पर्चियां कूड़े में फेंकी मिलीं। वीवीपैट की पर्ची फेंकी मिलने के बाद हजारों की संख्या में लोग जुट गये और जमकर बवाल करने लगे।
इधर सूचना मिलते ही जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीएम रोशन कुशवाहा, एसपी अरविंद प्रताप सिंह, एसडीओ दिलीप कुमार, एएसपी संजय कुमार पांडेय समेत अन्य पदाधिकारी व भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने सभी पर्चियों को कलेक्ट कर लिया और निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया। डीएम तत्काल दो कर्मियों को निलंबित कर एफआईआर भी दर्ज कराया है। वहीं जांच कर अन्य दोषियों पर भी कारवाई का आदेश दिया है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि यह चुनाव विभाग के कर्मचारियों की लापरवाही है। विपक्ष इस स्थिति का उपयोग हमलावर होने के लिए कर सकता है। अब यह जांच का विषय है कि यह पर्चियां मतदान से संबंधित हैं या टेस्ट/प्रशिक्षण के दौरान निकली थीं, जिन्हें कर्मचारियों ने फेंक दिया। इधर मामले की सूचना पर विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रत्याशी भी घटनास्थल पर पहुंचे और प्रशासन से गंभीर जांच की मांग की। डीएम रोशन कुशवाहा ने बताया कि पर्चियों पर मतदान केंद्र की पहचान कर दोषियों को चिन्हित किया जाएगा और इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है। वहीं दो कर्मियों को निलंबित भी कर दिया गया है। उन्होंने स्पष्ट किया है कि ये वीवीपैट पर्चियां मॉक पोल के दौरान उपयोग की गई थीं, जिन्हें निस्तारित करने में एआरओ द्वारा लापरवाही बरती गई। इससे वास्तविक मतदान प्रक्रिया की अखंडता पर कोई असर नहीं पड़ा है।
इधर राष्ट्रीय जनता दल ने एक्स हेंडल पर पोस्ट किया कि समस्तीपुर के सरायरंजन विधानसभा क्षेत्र के केएसआर कॉलेज के पास सड़क पर भारी संख्या में ईवीएम से निकलने वाली वीवीपैट पर्चियां फेंकी हुई मिली। कब, कैसे, क्यों किसके इशारे पर इन पर्चियों को फेंका गया? क्या चोर आयोग इसका जवाब देगा? क्या यह सब बाहर से आकर बिहार में डेरा डाले लोकतंत्र के डकैत के निर्देश पर हो रहा है।
समस्तीपुर : सदर अस्पताल के आईसीयू में गुरुवार की रात इलाज के दौरान महिला सिपाही…
समस्तीपुर : दीपावली और छठ महापर्व के दौरान यात्रियों की संभावित भीड़ को देखते हुए…
समस्तीपुर : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के हरपुर ऐलौथ में डिवाइडर से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हुई एक…
समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के रामबाबू चौक पर शुक्रवार की देर शाम महिला से…
समस्तीपुर : कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र के शंभूपट्टी गांव में गोलीबारी, तोड़फोड़ और अवैध शराब कारोबार…
समस्तीपुर : भाजपा के संगठनात्मक जिला समस्तीपुर उत्तरी के अंतर्गत कल्याणपुर दक्षिणी एवं कल्याणपुर पश्चिमी…