Samastipur

समस्तीपुर सदर अस्पताल में पुरुष नसबंदी पखवाड़ा और स्वास्थ्य मेला शुरू

समस्तीपुर : जिला स्वास्थ्य समिति और सदर अस्पताल के संयुक्त तत्वावधान में गुरुवार को पुरुष नसबंदी पखवाड़ा 2025 एवं स्वास्थ्य मेले का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन सिविल सर्जन डॉ. संजय कुमार चौधरी ने दीप प्रज्वलित कर किया। पुरुष नसबंदी पखवाड़ा इस वर्ष 21 नवंबर से 12 दिसंबर तक चलेगा। अभियान की थीम स्वस्थ एवं खुशहाल परिवार पुरुष सहभागिता से ही सपना साकार है। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सिविल सर्जन डॉ. एसके चौधरी ने कहा कि परिवार नियोजन केवल महिलाओं की जिम्मेदारी नहीं है, पुरुषों की समान भागीदारी भी आवश्यक है।

उन्होंने कहा कि पुरुष नसबंदी सुरक्षित, सरल और स्थायी प्रक्रिया है, जिससे जुड़े मिथकों और भ्रांतियों को दूर करना जरूरी है। उद्घाटन समारोह के बाद सिविल सर्जन ने अवेयरनेस सारथी वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया, जो जिले भर में पुरुष नसबंदी को लेकर जन-जागरूकता फैलाएगा।

पखवाड़े के दौरान आयोजित की जाएंगी प्रमुख गतिविधियाँ पुरुष नसबंदी परामर्श एवं जागरूकता शिविर, रैली एवं पदयात्रा, आईसी सामग्री का वितरण, आशा कार्यकर्ताओं द्वारा घर-घर संपर्क, निःशुल्क परिवार नियोजन सेवाएँ रहा।

इस दौरान डीसीएम अनिता कुमारी ने बताया कि पुरुष नसबंदी करवाने वाले लाभार्थियों को सरकार द्वारा प्रोत्साहन राशि दी जाती है। साथ ही उनके परिवार को स्वास्थ्य सुविधाएँ प्राथमिकता के आधार पर उपलब्ध कराई जाएंगी। मौके पर अस्पताल अधीक्षक डॉ. गिरीश कुमार, डीसीएम अनिता कुमारी, डीएम पंकज कुमार, डॉ. पुष्पा रानी, राकेश कुमार, आदित्य कुमार एंव एएनएम स्कूल की छात्राएँ व स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित थे।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर के चार विभिन्न फर्मों पर सेल्स टैक्स विभाग ने लगाया 4 करोड़ 48 लाख का पेनाल्टी

समस्तीपुर : शहर के चार विभिन्न फर्मों पर लगभग साढ़ चार करोड़ रूपये पेनाल्टी लगाया…

30 मिनट ago

मोरसंड से स्कूल छोड़ फरार हुए तीनों छात्र एक दिन बाद सिंघिया घाट से हुए बरामद, मैदान में गुजारी रात

समस्तीपुर/पूसा : पीएम श्री किसान उच्च माध्यमिक विधालय, मोरसंड के 9वीं कक्षा के 3 छात्र…

4 घंटे ago

समस्तीपुर न्यायाधीश आवासीय परिसर में 12 नए न्यायिक आवासों का उद्घाटन

समस्तीपुर : समस्तीपुर न्यायाधीश आवासीय परिसर में नवनिर्मित 12 न्यायिक पदाधिकारियों के आवास (पीओ क्वार्टर)…

5 घंटे ago

वायरल संक्रमण व टाइफाइड के मरीजों की संख्या में इजाफा, सदर अस्पताल समेत जिले के अन्य अस्पतालों में जुट रही मरीजों की भीड़

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में लगातार बदलते मौसम ने लोगों की सेहत पर असर डालना…

5 घंटे ago

समस्तीपुर : बैंक से 50 हजार Cash लेकर घर लौट रहे व्यक्ति को बदमाशों ने चकमा देकर रूमाल में बंधा कागज का बंडल थमाकर पैसे उड़ाए

समस्तीपुर/कल्याणपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र स्थित भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) शाखा से…

5 घंटे ago

10वीं व ITI पास युवाओं के लिए नौकरी का सुनहरा मौका, समस्तीपुर में 17 जुलाई को जॉब कैंप

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के बेरोजगार और नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए…

5 घंटे ago