Samastipur

समस्तीपुर सदर अस्पताल में विश्वास निर्माण पर कार्यशाला का सफल आयोजन

समस्तीपुर : सदर अस्पताल प्रशासन एवं पिरामल फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में स्टार कार्यशालाओं की श्रृंखला के तहत पियर लर्निंग कम्युनिटी कार्यशाला का सफल आयोजन किया गया। इस बार कार्यशाला का मुख्य विषय ट्रस्ट रहा, जिसमें स्वास्थ्यकर्मियों को टीम तथा विभिन्न विभागों के बीच विश्वास निर्माण के महत्वपूर्ण आयामों पर प्रशिक्षित किया गया।कार्यक्रम का उद्घाटन डीएस डॉ. गिरीश कुमार और जिला योजना समन्वयक डॉ. आदित्यनाथ झा ने संयुक्त रूप से किया।

उद्घाटन के दौरान दोनों पदाधिकारियों ने गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं और संस्थागत मजबूती के लिए विश्वास को सबसे अहम आधार बताया। उन्होंने कहा कि उत्तम समन्वय और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं की नींव मजबूत ट्रस्ट पर ही आधारित होती है।कार्यक्रम की शुरुआत चेतना गीत से हुई। इसके बाद प्रतिभागियों को विभिन्न वीडियो, केस स्टडी और इंटरएक्टिव गतिविधियों के माध्यम से बताया गया कि टीम के भीतर और विभागों के बीच भरोसा कैसे विकसित और मजबूत किया जा सकता है।

सत्र के दौरान विश्वास के पाँच प्रमुख घटकों सत्यनिष्ठा, क्षमता, पारदर्शिता, गोपनीयता, इरादा और व्यवहार पर विशेष रूप से चर्चा की गई और इन्हें वास्तविक उदाहरणों से समझाया गया। स्वास्थ्यकर्मियों ने समूह चर्चा और गतिविधियों में सक्रिय रूप से भाग लेते हुए अपने अनुभव साझा किए। प्रतिभागियों ने कहा कि इस तरह की कार्यशालाएँ न केवल टीम भावना को बढ़ाती हैं बल्कि कार्यस्थल पर सहयोग, संवाद और आपसी सम्मान को भी मजबूत बनाती हैं।

कार्यक्रम में डीएस डॉ. गिरीश कुमार के अलावे जिला योजना समन्वयक डॉ. आदित्यनाथ झा, एसएनसीयू नोडल डॉ. आशुतोष कुमार, डॉ. सय्यद मिराज, विभिन्न विभागों के इंचार्ज, स्टाफ नर्स, अधिकारी और बड़ी संख्या में स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित रहे। कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य स्वास्थ्य व्यवस्था में विश्वास, सहयोग और बेहतर संवाद को बढ़ावा देना था, ताकि सेवा प्रदायगी और स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में निरंतर सुधार सुनिश्चित किया जा सके। आयोजन को स्वास्थ्यकर्मियों में टीम भावना और पारस्परिक समझ बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में फिर होगा ‘खेला’! RJD विधायक भाई वीरेंद्र के बयान से गरमाई सियासत, बोले- थोड़ा इंतजार कीजिए

बिहार की राजनीति में एक बार फिर बड़े उलटफेर की चर्चाएं तेज हो गई हैं।…

4 घंटे ago

बिहार विधान परिषद के 43 कर्मियों का स्किल टेस्ट फिर से, निकल गया डेट; बहाली में गड़बड़ी का आरोप!

बिहार विधान परिषद में बहाल 10 निम्नवर्गीय लिपिक एवं 33 डाटा इंट्री ऑपरेटरों के दक्षता(स्किल…

7 घंटे ago

शिक्षा विभाग में बड़ा प्रशासनिक बदलाव; 10 जिलों के DEO और DPO का हुआ ट्रांसफर

Bihar DEO-DPO Transfer: बिहार में शिक्षा विभाग की कमान संभालने के बाद अपर मुख्य सचिव…

9 घंटे ago

ट्रेनों को बिना उचित कारण के चेन पुलिंग करने के मामले में समस्तीपुर मंडल के 180 लोग धराए

समस्तीपुर : ट्रेनों को बिना उचित कारण चेन पुलिंग कर बीच रास्ते में रोकने वालों…

20 घंटे ago

उजियारपुर में फाइनेंस कर्मी से 83 हजार रुपये की लूट, तीन बदमाशों ने हथियार के बल पर दिया घटना को अंजाम

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र में अपराधियों ने एक बार फिर लूट…

1 दिन ago

ओवरब्रिज पर दो दिनों में स्ट्रीट लाइटें होंगी चालू, सदर SDO ने किया निरीक्षण, काम जल्द पूरा करने का अल्टीमेटम

समस्तीपुर : शहर की लाइफ-लाइन ओवरब्रिज (ROB) पर स्ट्रीट लाइट लगाने की कवायद तेज हो…

1 दिन ago