Samastipur

अब स्टेशन पर ही मिलेगा इलाज, समस्तीपुर समेत इन 14 रेलवे स्टेशनों पर खुलेंगे मेडिकल क्लीनिक

समस्तीपुर : रेलवे ने यात्रियों को राहत देने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। अब 14 रेलवे स्टेशनों पर चिकित्सा क्लीनिक खोले जाएंगे, जिनमें समस्तीपुर स्टेशन समेत उत्तर बिहार के दस प्रमुख स्टेशन भी शामिल हैं। प्लेटफार्म पर ही प्राथमिक उपचार, स्वास्थ्य जांच और आपातकालीन सुविधा उपलब्ध होने से यात्रियों की परेशानी काफी कम होगी। देर रात या यात्रा के दौरान अचानक बिगड़ने वाली तबीयत में यह क्लीनिक जीवनरक्षक साबित हो सकते हैं। आने वाले दिनों में इन सेवाओं को और आधुनिक बनाया जाएगा, ताकि यात्रियों को इलाज के लिए स्टेशन से बाहर भटकना न पड़े।

यात्रियों को जरूरत के हिसाब से बिना शुल्क चिकित्सा सुविधा मिलेगी

अब रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों को जरूरत के हिसाब से निशुल्क चिकित्सा सुविधा मिलेगी। समस्तीपुर रेल मंडल के स्टेशनों पर यात्रियों की सुविधाएं बढ़ाने की दिशा में रेलवे ने नई पहल की है। इसके तहत जल्द ही इस रेल मंडल के कई स्टेशनों पर चिकित्सा केंद्र खुलेंगे। यह रेलवे अस्पताल के अतिरिक्त बिल्कुल नई चिकित्सा क्लीनिक होगी। इसमें एमबीबीएस डाक्टर बैठेंगे।

एमबीबीएस डाॅक्टर क्लिनिक चलाएंगे

चिकित्सा केंद्र के रूप में ये एमबीबीएस डाक्टर अपना क्लिनिक चलाएंगे। उससे आय प्राप्त करेंगे, लेकिन जब जरूरत होगी तो रेलवे यात्रियों की चिकित्सा करेंगे जो निशुल्क होगा। इस संबंध में समस्तीपुर रेल मंडल (वाणिज्य) कार्यालय के सहायक वाणिज्य प्रबंधक राजेश कुमार ने बापूधाम मोतिहारी स्टेशन समेत 14 रेलवे स्टेशनों के अधीक्षक, आईंओडब्लू (जीएस), एसएसइ (वर्क्स), इंजीनियर और डीसीआई को पत्र जारी कर आवश्यक निर्देश दिया है।

पत्र के आलोक में संबंधित अधिकारियों ने क्लीनिक खोलने की दिशा में प्रक्रिया शुरू कर दी है। जारी निर्देश के मुताबिक रेलवे स्टेशनों पर पांच साल की अवधि के लिए यात्री संचलन क्षेत्र व कान्कोर्स क्षेत्रों में चिकित्सा सुविधा प्रदान करने वाले चिकित्सा सुविधा केंद्र की स्थापना, इसके संचालन और रखरखाव के लिए स्थल और वाणिज्यिक व्यवहार्यता पर जोर दिया गया है। यात्री सुविधाओं को बढ़ाने के उद्देश्य से स्टेशनों पर चिकित्सा सुविधाएं मिलेगी। साथ ही इससे गैर किराया राजस्व को बढ़ाया जाएगा।

बता दें की रेलवे स्टेशनों पर यात्री सुविधाएं बढ़ाने की दिशा में रेल प्रशासन ने नई पहल की है। यात्रियों को आवश्यकतानुसार निःशुल्क चिकित्सा सुविधा मिलेगी। समस्तीपुर, दरभंगा, मुजफ्फरपुर, सहरसा, बापूधाम मोतिहारी, मधुबनी, रक्सौल, सीतामढ़ी, बेतिया, बगहा, नरकटियागंज, दौराम मधेपुरा, सुपौल और सलौना स्टेशनों पर यह सेवा उपलब्ध होगी।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर सदर अस्पताल में प्रसव के दौरान महिला की मौ’त, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप

समस्तीपुर : सदर अस्पताल में शनिवार को प्रसव के दौरान 26 वर्षीय महिला की मौत…

4 घंटे ago

दुर्गा पूजा को लेकर अलर्ट हुआ जिला प्रशासन, समस्तीपुर शहर के पूजा पंडालों का किया गया निरीक्षण

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और शहर में सुचारू यातायात व्यवस्था…

1 दिन ago

दुर्गा पूजा को लेकर ताजपुर में निकाला गया फ्लैग मार्च, SDO व DSP ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के सप्तमी, महाअष्टमी, महानवमी एवं विजयादशमी के अवसर पर श्रद्धालुओं की…

1 दिन ago

उत्क्रमित मध्य विद्यालय लगुनियां के नवाचारों की समस्तीपुर नगर आयुक्त ने की सराहना

समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर के नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को उत्क्रमित मध्य…

1 दिन ago

‘जलने वाले जलते रहे’, तेज प्रताप का अनुष्का यादव पर पलटवार, कहा- गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान देना मेरी शान के खिलाफ

'जलने वाले जलते रहें, हम आगे बढ़ते रहेंगे. मैं गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान…

1 दिन ago