Samastipur

समस्तीपुर : STF ने लूटकांड मामले में फरार चल रहे 10 हजार के इनामी बदमाश को किया गिरफ्तार

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के पटोरी थाना क्षेत्र में पिछले वर्ष हुई लूट की घटना में फरार चल रहे इनामी बदमाश को एसटीएफ की मदद से समस्तीपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार युवक की पहचान धमौन गांव निवासी राजबल्लभ राय के पुत्र राकेश कुमार उर्फ अक्के के रूप में हुई है। उसकी गिरफ्तारी पर पुलिस ने 10 हजार रुपए का इनाम घोषित किया था। पटोरी डीएसपी बीके मेधावी ने बताया कि यह मामला 9 फरवरी 2024 का है। दरबार गांव निवासी राहुल कुमार शर्मा तड़के करीब 3:45 बजे ट्रेन से पटोरी स्टेशन पहुंचा था। स्टेशन के बाहर दो युवकों से सवारी के बारे में पूछताछ के दौरान एक युवक ने कौवा चौक की दिशा में जाने की बात कही और उसे साथ चलने को कहा।

राहुल कुमार बाइक पर बैठ गया, जिसके बाद एक और युवक बाइक पर सवार हो गया और चार लोग उसी बाइक से निकल पड़े। कुछ दूरी बाद बाइक को कौवा चौक की बजाय धमौन मार्ग की ओर मोड़ दिया गया। विरोध के बावजूद बाइक नहीं रोकी गई और पुलिया के पास ले जाकर उसके साथ लूटपाट की गई। उसके बैग से 15 हजार रुपये नकद और गले से चकती समेत अन्य सामान छीन लिया गया था।इस मामले में पहले दो लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी थी, जबकि राकेश कुमार उस समय से फरार चल रहा था। एसटीएफ की कार्रवाई में अब उसे भी गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।

वीडियो :

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में 318 किलो गांजा बरामद, मां-बेटी समेत चार महिलाएं गिरफ्तार

समस्तीपुर/बिथान : समस्तीपुर जिले के बिथान थाना क्षेत्र के तेलनी गांव में गुरुवार की रात…

2 घंटे ago

समस्तीपुर : मैट्रिक-इंटर परीक्षा 2027 के लिए 16 सितंबर तक सुधार व परीक्षा फॉर्म भरने का मौका

समस्तीपुर : मैट्रिक और इंटर वार्षिक परीक्षा 2027 में शामिल होने वाले विद्यार्थियों के लिए…

3 घंटे ago

दहेज के लिए विवाहिता की ह’त्या का आरोप, मायके वालों के पहुंचने से पहले किया दाह-संस्कार

समस्तीपुर/सरायरंजन : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन थाना क्षेत्र अंतर्गत रामचंद्रपुर वार्ड-3 में दहेज की मांग…

4 घंटे ago

समस्तीपुर सदर-1 के नए SDPO सतीश सुमन ने संभाला पदभार, निवर्तमान SDPO संजय कुमार पाण्डेय को समारोह में दी गई विदाई

समस्तीपुर : सदर-1 के नए एसडीपीओ के रूप में सतीश सुमन ने पदभार ग्रहण कर…

8 घंटे ago