Samastipur

समस्तीपुर : NCC की तर्ज पर स्कूलों में संचालित होगा स्टूडेंट-पुलिस कैडेट प्रोग्राम

समस्तीपुर : समाज में फैली कुरीतियों को दूर करने, विद्यार्थियों को कानून की बुनियादी जानकारी देने और उन्हें जिम्मेदार नागरिक बनाने की दिशा में समस्तीपुर जिले में स्टूडेंट पुलिस कैडेट (एसपीसी) योजना दोबारा शुरू की जा रही है। एनसीसी की तर्ज पर स्कूलों में संचालित होने वाले इस कार्यक्रम के पहले चरण में जिले के विभिन्न प्रखंडों के 30 विद्यालयों का चयन किया गया है।

एसपीसी योजना केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी परियोजना है, जिसका उद्देश्य छात्रों और पुलिस के बीच सहज व मित्रवत संबंध स्थापित करना, शांति और नागरिक सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना और विद्यार्थियों में अनुशासन व नेतृत्व क्षमता का विकास करना है।

डीपीओ एसएसए जमालुद्दीन ने बताया कि पूर्व में चयनित विद्यालयों में 22 छात्र, 22 छात्राएं और दो फोकल शिक्षक (एक पुरुष और एक महिला) चुने गए थे। हालांकि कुछ कारणों से कार्यक्रम असंचालित रहा। गृह विभाग ने समीक्षा के बाद इसे पुनः तत्काल प्रभाव से शुरू करने के निर्देश दिए हैं। अब कक्षा 8 और 9 के छात्रों में से 22-22 विद्यार्थियों का चयन किया जाएगा।

संचालन समिति का गठन

जिलास्तर पर डीएम की अध्यक्षता में संचालन समिति बनाई जाएगी, जिसमें एसपी और डीईओ सदस्य होंगे। वहीं, पुलिस अधीक्षक एक नोडल अधिकारी नियुक्त करेंगे, जो स्कूलों और संबंधित कार्यालयों के साथ समन्वय स्थापित करेंगे।

इनडोर और आउटडोर प्रशिक्षण

एसपीसी के तहत छात्रों को पुलिस कार्यप्रणाली, सड़क सुरक्षा, यातायात जागरूकता, सामाजिक बुराइयों, आत्मरक्षा, आपदा प्रबंधन और शारीरिक प्रशिक्षण संबंधी पाठ्यक्रम पढ़ाए जाएंगे। प्रत्येक माह एक इंडोर और दो आउटडोर कक्षाएं होंगी। योजना दो वर्ष की है। पहले वर्ष कक्षा 8 के छात्रों को और अगले वर्ष 9वीं में पहुंचे उन्हीं कैडेट्स को उन्नत प्रशिक्षण दिया जाएगा।

क्या सीखेंगे छात्र?
  • पुलिस स्टेशन, साइबर सेल, फोरेंसिक लैब, प्रशिक्षण केंद्र आदि का दौरा
  • यातायात नियमों की जानकारी
  • साइबर अपराधों से बचाव
  • निहत्थे युद्ध और कानूनी प्रशिक्षण
  • पुलिस के साथ इंटर्नशिप जैसी गतिविधियों से जुड़ाव
  • योजना का मुख्य उद्देश्य छात्रों को समाज और कानून व्यवस्था की वास्तविक प्रक्रिया से परिचित कराना और उन्हें जागरूक, संवेदनशील और जिम्मेदार नागरिक बनाना है

चयनित विद्यालयों की सूची

जिले के 30 चयनित विद्यालयों में बिथान प्रखंड के उउवि सिहमा, विद्यापतिनगर के उउवि शेरपुर ढेपुरा, कल्याणपुर के उउवि मोरवारा, उउवि मिल्की रमौली, सरायरंजन के उउवि मणिका, उउवि केयारी, पुसा के उउवि मलिकौर, जवाहर नवोदय विद्यालय बिरौली, केन्द्रीय विद्यालय पुसा, शिवाजीनगर के उउवि रानीपरती, उउवि जन्दहा, दलसिंहसराय के उउवि मालपुर, मोरवा के उउवि पुरूषोत्तमपुर, मोहनपुर के उउवि मोहनपुर, खानपुर के उउवि विशनपुर, उउवि विक्रमपट्टी, विभूतिपुर के उउवि बेलसंडी तारा, उउवि कल्याणपुर, उउवि खम्हार, समस्तीपुर के उउवि नवादा, उउवि बेला पंचरूखी, मोहिउद्दीननगर के उउवि रमैया भदैया, पटोरी के उउवि दरबा, ताजपुर के उउवि कोठिया, सिंघिया के उउवि नीरपुर भररिया, वारिसनगर उउवि छतनेश्वर, हसनपुर के उउवि सकरपुरा, रोसड़ा के उउवि पंचगामा, उजियारपुर के उउवि निकसपुर व उउवि कोरबद्धा पतैली।

Avinash Roy

Recent Posts

सौर ऊर्जा क्रांति में समस्तीपुर आगे, 10 हजार 631 ग्रामीण परिवारों के घर लगेंगे रूफटॉप सोलर सिस्टम

समस्तीपुर : ऊर्जा विभाग द्वारा जारी नवीनतम आंकड़ों के अनुसार समस्तीपुर जिला नवीकरणीय और सौर…

1 घंटा ago

ASI बबलू प्रसाद को पिता की मौ’त के बाद अनुकम्पा पर मिली थी नौकरी, एसपी ने कहा- “हंसमुख व शांत स्वभाव के थे बबलू”

समस्तीपुर/मोहिउद्दीननगर : मोहिउद्दीननगर थाने में पदस्थापित डायल 112 के सहायक अवर निरीक्षक (एएसआई) बबलू प्रसाद…

5 घंटे ago

ASI के शव से लिपटकर दहाड़ मारकर रोने लगी पत्नी, कहा- एक दिन पहले ही हुई थी बात, निष्पक्ष जांच की मांग

समस्तीपुर : मोहिउद्दीननगर थाना परिसर स्थित अपने कमरे में मृत पाए गए डायल-112 में तैनात…

6 घंटे ago

उप-मुख्यमंत्री विजय चौधरी के काफिले के दौरान समस्तीपुर में हंगामा, धक्का-मुक्की एवं झड़प के बीच एक पुलिसकर्मी घायल

समस्तीपुर/हसनपुर : समस्तीपुर जिले के हसनपुर प्रखंड के मंगलगढ़ सुंदरिया नगर के समीप शनिवार को…

6 घंटे ago

प्रेमी संग मिलकर पति की ह’त्या कराने वाली पत्नी गिरफ्तार, समस्तीपुर पुलिस ने खोली साजिश की परतें

समस्तीपुर/उजियारपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र में हुए चर्चित सुमन कुमार हत्याकांड का…

6 घंटे ago

गोली मारकर युवक को जख्मी करने के मामले में दोषी को उम्रकैद व 50 हजार रुपये का अर्थदंड

समस्तीपुर : एडीजे अष्टम आशुतोष कुमार राय की अदालत ने हत्या के प्रयास के एक…

7 घंटे ago