Samastipur

वारंटी को गिरफ्तार करने गयी समस्तीपुर पुलिस टीम पर हमला, ASI जख्मी; भीड़ ने वारंटी को भी पुलिस के कब्जे से छुड़ाया

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के मोरवा राय टोली में वारंटी को पकड़ने गई पुलिस टीम पर आधे दर्जन से अधिक लोगों ने हमला कर दिया ओर वारंटी को भी पुलिस के कब्जे से छुड़ा लिया। इस दौरान मुसरीघरारी थाने के एएसआई यदुवंश सिंह जख्मी हो गये। जख्मी एएसआई को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना देर रात करीब साढ़े बारह बजे के आसपास की बतायी गयी है।

घटना के संबंध में बताया गया है कि मुसरीघरारी थाने की पुलिस टीम सोमवार की देर रात करीब साढ़े बारह बजे मोरवा राय टोल में वारंटी विरेंद्र शर्मा के पुत्र सोनू शर्मा को गिरफ्तार करने पहुंची थी। वहां पहुंचने के बाद वारंटी को गिरफ्तार करते ही आक्रोशित लोगों से पुलिस के साथ विवाद शुरू हो गया। इसके बाद लोग आक्रोशित हो गए और लाठी-डंडा चलाने लगे। जिसमें पुलिस कर्मी इधर-उधर भागने लगे।

इस दौरान एएसआई यदुवंश सिंह के सिर में गंभीर चोट गयी। लोगों ने वारंटी सोनू शर्मा को भी कब्जे से छुड़ा लिया और सभी मौके से फरार हो गये। इस दौरान एक को पुलिस ने पकड़ लिया। पकड़े गये व्यक्ति की पहचान वारंटी के भाई शत्रुध्न शर्मा के रूप में की गई है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

इधर सदर एसडीपीओ-1 संजय कुमार पांडेय ने बताया कि वारंटी को पुलिस पकड़ने गई थी, जिसमें कुछ असमाजिक तत्वों ने हमला कर वारंटी को पुलिस के कब्जे से छुड़ा लिया। इस दौरान पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं। हमला करने वालों में से एक को पुलिस ने घटनास्थल से ही गिरफ्तार किया है वहीं मामले में जख्मी एएसआई के फर्द बयान पर अलग से एक प्राथमिकी दर्ज की गई है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में 5 सितंबर से 9 सितंबर तक बारिश के आसार, छह जिलों में अलर्ट

समस्तीपुर : समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में अगले पांच दिनों तक मानसून सक्रिय…

52 मिनट ago

समस्तीपुर में 318 किलो गांजा बरामद, मां-बेटी समेत चार महिलाएं गिरफ्तार

समस्तीपुर/बिथान : समस्तीपुर जिले के बिथान थाना क्षेत्र के तेलनी गांव में गुरुवार की रात…

4 घंटे ago

समस्तीपुर : मैट्रिक-इंटर परीक्षा 2027 के लिए 16 सितंबर तक सुधार व परीक्षा फॉर्म भरने का मौका

समस्तीपुर : मैट्रिक और इंटर वार्षिक परीक्षा 2027 में शामिल होने वाले विद्यार्थियों के लिए…

5 घंटे ago

दहेज के लिए विवाहिता की ह’त्या का आरोप, मायके वालों के पहुंचने से पहले किया दाह-संस्कार

समस्तीपुर/सरायरंजन : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन थाना क्षेत्र अंतर्गत रामचंद्रपुर वार्ड-3 में दहेज की मांग…

6 घंटे ago

समस्तीपुर सदर-1 के नए SDPO सतीश सुमन ने संभाला पदभार, निवर्तमान SDPO संजय कुमार पाण्डेय को समारोह में दी गई विदाई

समस्तीपुर : सदर-1 के नए एसडीपीओ के रूप में सतीश सुमन ने पदभार ग्रहण कर…

10 घंटे ago