Samastipur

मोहिउद्दीननगर में देर रात ससुराल से लौट रहे बाइक सवार युवक ने खड़ी ट्रक में मारी जोरदार ठोकर, मौ’त

समस्तीपुर/मोहिउद्दीननगर : शुक्रवार की देर रात करीब 11 बजे मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र के हनुमाननगर तीन मुहानी के पास एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में बाइक सवार युवक की मौत हो गई।मृतक की पहचान विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र के राजाचौक निवासी लालो कुमार के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, वह अपने ससुराल मोहिउद्दीननगर के टेढ़ीबाजार से वापस राजाचौक स्थित घर लौट रहे थे। इसी दौरान हनुमाननगर तीन मुहानी के समीप सड़क पर खड़ी एक ट्रक से उनकी बाइक की जोरदार टक्कर हो गई, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

स्थानीय लोगों ने बताया कि ट्रक सड़क किनारे खड़ी थी और बाइक की ठोकर इतनी भीषण थी कि युवक संभल नहीं पाया। घटना की सूचना मिलते ही मोहिउद्दीननगर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेते हुए आवश्यक कागजी कार्रवाई पूरी की। इसके बाद रात में ही करीब दो बजे शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया।

Avinash Roy

Recent Posts

दुर्गा पूजा में सुरक्षा को लेकर 24 घंटे अलर्ट मोड में रहेगी समस्तीपुर पुलिस, DIG ने बैठक में दिये कई निर्देश

फाइल फोटो (DIG मिथिलेश तिवारी) समस्तीपुर : दुर्गा पूजा, विजयादशमी और अन्य त्योहारों के दौरान…

2 घंटे ago

समस्तीपुर में पुलिस पर हमला, शराब धंधेबाज को छुड़ाकर भागे ग्रामीण; महिला सिपाही से बदसलूकी, 8 गिरफ्तार

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के रोसड़ा थाना क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ छापेमारी करने…

2 घंटे ago

आगामी पर्व-त्योहारों के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए 8 जोड़ी पूजा स्पेशल ट्रेनों का होगा परिचालन

समस्तीपुर : आगामी पर्व-त्योहारों के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुये रेलवे ने…

2 घंटे ago

समस्तीपुर में रेल SP ने किया नवनिर्मित रेल DSP कार्यालय का उद्घाटन, पर्व के दौरान यात्रियों की संभावित भीड़ को लेकर विशेष सतर्कता बरतने का निर्देश

समस्तीपुर : रेल एसपी बिना कुमारी ने बुधवार को समस्तीपुर में नवनिर्मित रेल डीएसपी कार्यालय…

3 घंटे ago

समस्तीपुर : कमरे में मिली शराब की टूटी बोतलें, दूसरे में युवक का श*’व, परिजनों ने ह’*त्या की आशंका जतायी; 10 दिन पहले ही लौटा था बनारस से

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के अंगारघाट थाना क्षेत्र के डढ़िया गांव में घर से कुछ…

12 घंटे ago

सरायरंजन में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी का अतिरिक्त प्रभार BDO सुनील कुमार को मिला; निलंबित BEO निर्मला कुमारी के स्थान पर की गई प्रतिनियुक्ति

समस्तीपुर : सरायरंजन प्रखंड में प्रशासनिक कार्यों के सुचारू संचालन के लिए प्रखंड विकास पदाधिकारी…

12 घंटे ago