Samastipur

समस्तीपुर की शिक्षिका का पटना के ANM ट्रेनिंग स्कूल में संदिग्ध हालत में मिला शव

समस्तीपुर : पटना के शास्त्रीनगर थाना क्षेत्र स्थित पश्चिमी पटेल नगर में स्थित एक प्राइवेट ANM ट्रेनिंग स्कूल में सोमवार को एक शिक्षिका की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका की पहचान समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के निवासी महेश प्रसाद सिंह की पुत्री ज्योति कुमारी (25 वर्ष) के रूप में हुई है। वह पिछले दो वर्षों से सौम्या कृष्णा ANM ट्रेनिंग स्कूल में शिक्षिका के पद पर कार्यरत थीं।

बताया जा रहा है कि गुरुनानक जयंती के अवसर पर ज्योति चार दिनों की छुट्टी पर अपने घर गई थीं। रविवार देर शाम वह समस्तीपुर से पटना लौटी थीं। उनके साथ स्कूल में सहकर्मी शिक्षिका सुप्रिया रानी भी रहती थीं। सुप्रिया रानी ने बताया कि रविवार रात उन्होंने ज्योति के साथ खाना खाया था। सोमवार सुबह जब कॉलेज जाने का समय हुआ, तो दरवाजा खटखटाने पर ज्योति ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। उन्होंने यह जानकारी स्कूल की प्रिंसिपल एंजिलिना बेंजामिन को दी।

प्रिंसिपल ने गार्ड को ऊपर भेजा और स्वयं भी पहुंचीं। दरवाजा तोड़ा गया तो ज्योति की लाश कमरे में फंदे से लटकी मिली। इसके बाद तुरंत डायल-112 पर सूचना दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। शास्त्रीनगर थानेदार रविन्द्र कुमार ने बताया कि सुबह करीब 10 बजे सूचना मिली कि ट्रेनिंग स्कूल में एक शिक्षिका ने फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली है। घटनास्थल पर जांच-पड़ताल की गई है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में 5 सितंबर से 9 सितंबर तक बारिश के आसार, छह जिलों में अलर्ट

समस्तीपुर : समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में अगले पांच दिनों तक मानसून सक्रिय…

2 घंटे ago

समस्तीपुर में 318 किलो गांजा बरामद, मां-बेटी समेत चार महिलाएं गिरफ्तार

समस्तीपुर/बिथान : समस्तीपुर जिले के बिथान थाना क्षेत्र के तेलनी गांव में गुरुवार की रात…

5 घंटे ago

समस्तीपुर : मैट्रिक-इंटर परीक्षा 2027 के लिए 16 सितंबर तक सुधार व परीक्षा फॉर्म भरने का मौका

समस्तीपुर : मैट्रिक और इंटर वार्षिक परीक्षा 2027 में शामिल होने वाले विद्यार्थियों के लिए…

6 घंटे ago

दहेज के लिए विवाहिता की ह’त्या का आरोप, मायके वालों के पहुंचने से पहले किया दाह-संस्कार

समस्तीपुर/सरायरंजन : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन थाना क्षेत्र अंतर्गत रामचंद्रपुर वार्ड-3 में दहेज की मांग…

6 घंटे ago