समस्तीपुर/कल्याणपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र स्थित एक गांव से हरियाणा पुलिस ने एक 15 वर्षीय नाबालिग किशोरी को बरामद किया है। जानकारी के अनुसार, पिछले वर्ष सोनीपत से इस किशोरी के अपहरण को लेकर कुंडली थाना, हरियाणा में उसके पिता के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज की गई थी। मामले की छानबीन के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि किशोरी कल्याणपुर क्षेत्र में मौजूद है।
सूचना के आधार पर हरियाणा पुलिस की टीम कल्याणपुर पहुंची और स्थानीय पुलिस के सहयोग से किशोरी को सकुशल बरामद कर अपने साथ ले गई। इस दौरान लड़की को यहां लाने का आरोपी पुलिस की भनक पाते ही फरार हो गया, जिससे उसकी गिरफ्तारी नहीं हो सकी। इधर हरियाणा पुलिस टीम का नेतृत्व कर रहीं एएसआई मीनाक्षी कुमारी ने बताया कि यह मामला सोनीपत का है और बरामदगी के बाद आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। वहीं, अपर थानाध्यक्ष दीपक कुमार झा ने बताया कि कल्याणपुर थाने की पुलिस टीम नाबालिग के बरामदगी के दौरान हरियाणा पुलिस के साथ मौजूद रही। आरोपी की तलाश दोनों राज्यों की पुलिस कर रही है।
जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा ने मंगलवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को…
पिछले कुछ दिनों से अपनी ही पार्टी के खिलाफ बोल कर चर्चा में रहने वाले…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के गरीब और निम्न आय वर्ग के बिजली उपभोक्ताओं को राहत…
समस्तीपुर : अलौली से कुशेश्वरस्थान तक प्रस्तावित नई रेल लाइन परियोजना को आगे बढ़ाने की…
समस्तीपुर : गैस संकट के बीच अब उसका दूसरा असर भी दिखाई देने लगा है।…
समस्तीपुर : राज्य में सब्जी किसानों को बेहतर बाजार उपलब्ध कराने के लिए सहकारिता विभाग…