Samastipur

समस्तीपुर जंक्शन की खूबसूरती में होगा और इजाफा, अत्याधुनिक मशीनों से अब फर्श की होगी चमकदार सफाई 

समस्तीपुर : पूर्व मध्य रेलवे के समस्तीपुर जंक्शन पर सफाई व्यवस्था अब एक नए रूप में नजर आएंगी। प्लेटफॉर्म का फर्श अब पहले से कहीं अधिक चमकदार और स्वच्छ दिखेगा। यह बदलाव संभव हुआ है अत्याधुनिक तकनीक और आधुनिक सफाई मशीनों के इस्तेमाल से। रेल प्रशासन अब स्टेशन परिसर की स्वच्छता को और अधिक सुदृढ़ बनाने के लिए पारंपरिक मैनुअल सफाई व्यवस्था के साथ-साथ मशीनों की मदद भी लेगी। तैयारियां पूरी हो चुकी है और सभी मशीनें भी पहुंच ग‌ई है।

रेलवे की इस नई पहल के तहत प्लेटफॉर्म से लेकर ट्रैक तक की सफाई में अब स्वचालित मशीनों, रायडन, स्क्रबर, ल्यूकस, हाई-प्रेशर जेट क्लीनर और वैक्यूम क्लीनिंग उपकरणों का उपयोग किया जा सकेगा। इन मशीनों की मदद से अब प्लेटफॉर्म के फर्श पर जमा धूल, दाग-धब्बे और कचरे को मिनटों में हटाया जा सकता है। खासकर पान-गुटखा के जिद्दी दागों को साफ करने में ये आधुनिक उपकरण बेहद प्रभावी साबित होते हैं।

पहले जहां सफाई पूरी तरह मैनुअल तरीके से होती थी, वहीं अब मशीनों की सहायता से न सिर्फ समय की बचत होगी, बल्कि सफाई की गुणवत्ता में भी उल्लेखनीय सुधार परिलक्षित होगा।रेलवे कर्मियों का कहना है कि इन मशीनों के उपयोग से सफाई का काम आसान, तेज़ और अधिक प्रभावशाली हो जाएगा। इससे स्टेशन परिसर प्रदूषण मुक्त और यात्रियों के लिए अधिक सुखद माहौल उपलब्ध होगा। स्टेशन पर आने वाले यात्रियों को भी यह बदलाव आनेवाले कुछ दिनों में महसूस होगा।

सभी प्लेटफॉर्म और वेटिंग एरिया अब पहले से काफी साफ-सुथरे और चमकदार नजर आएंगे। यात्रियों को बैठने और ठहरने में भी अब स्वच्छ माहौल का अनुभव होगा। रेल प्रशासन ने साफ-सफाई पर निगरानी को और प्रभावी बनाने के लिए जंक्शन परिसर में सीसीटीवी कैमरों की संख्या भी बढ़ा दी है।

अब सफाई कर्मियों की गतिविधियों और मशीनों के उपयोग पर सीधी नजर रखी जा सकेगी। इससे न केवल कार्य की गुणवत्ता पर नियंत्रण रहेगा, बल्कि किसी भी प्रकार की लापरवाही की तुरंत पहचान और सुधार भी संभव होगा। स्टेशन के वेटिंग हॉल, शौचालय, एसकेलेटर और लिफ्ट जैसे सार्वजनिक स्थलों की नियमित सफाई के लिए एक अलग विशेष टीम गठित की जाएगी। यह टीम प्रतिदिन निर्धारित समय पर इन स्थानों की सफाई सुनिश्चित करेगी।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर के चर्चित शिक्षण संस्थान Educators का नीट 2026 में शानदार प्रदर्शन

समस्तीपुर : शहर के काशीपुर स्थित आईआईटी और मेडिकल की तैयारी कराने वाली कोचिंग एजुकेटर्स…

5 घंटे ago

ईशांत ह’त्याकांड पर पप्पू यादव का सरकार पर हमला, बोले- दोषियों को फांसी मिले, परिवार को 50 लाख मुआवजा

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर [पद्माकर सिंह लाला] : बहुचर्चित ईशांत कुमार उर्फ छोटू हत्याकांड को लेकर शुक्रवार को…

6 घंटे ago

समस्तीपुर में ABVP के भगिनी निवेदिता व्यक्तित्व विकास शिविर का भव्य समापन

समस्तीपुर : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से आयोजित भगिनी निवेदिता व्यक्तित्व विकास शिविर…

8 घंटे ago

समस्तीपुर के चार विभिन्न फर्मों पर सेल्स टैक्स विभाग ने लगाया 4 करोड़ 48 लाख का पेनाल्टी

समस्तीपुर : शहर के चार विभिन्न फर्मों पर लगभग साढ़ चार करोड़ रूपये पेनाल्टी लगाया…

14 घंटे ago

मोरसंड से स्कूल छोड़ फरार हुए तीनों छात्र एक दिन बाद सिंघिया घाट से हुए बरामद, मैदान में गुजारी रात

समस्तीपुर/पूसा : पीएम श्री किसान उच्च माध्यमिक विधालय, मोरसंड के 9वीं कक्षा के 3 छात्र…

17 घंटे ago

समस्तीपुर न्यायाधीश आवासीय परिसर में 12 नए न्यायिक आवासों का उद्घाटन

समस्तीपुर : समस्तीपुर न्यायाधीश आवासीय परिसर में नवनिर्मित 12 न्यायिक पदाधिकारियों के आवास (पीओ क्वार्टर)…

18 घंटे ago