समस्तीपुर : आगामी विधानसभा चुनाव को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष माहौल में संपन्न कराने के लक्ष्य को लेकर मथुरापुर थाना पुलिस ने शराब माफियाओं के खिलाफ विशेष अभियान तेज कर दिया है। इसी क्रम में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर हांसा गांव में छापेमारी कर देसी शराब कारोबार के मामले का खुलासा किया है।
थानाध्यक्ष राहुल कुमार ने बताया कि छापेमारी के दौरान महेंद्र सहनी के पुत्र राजू सहनी को उसके घर से 33 लीटर देसी चुलाई शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। अवैध शराब घर के भीतर छिपाकर रखी गई थी, जिसकी बरामदगी पुलिस टीम ने मौके पर की। इस अभियान में मथुरापुर थाने की पुलिस टीम के साथ सीआरपीएफ के जवान भी शामिल थे।
समस्तीपुर : सदर अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में बुधवार को एसडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता में…
समस्तीपुर/ताजपुर : समस्तीपुर जिले के बंगरा थाना क्षेत्र के गौसपुर सरसौना गांव में मंगलवार की…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के पूसा स्थित ग्रामीण कृषि मौसम सेवा केंद्र और भारत मौसम…
समस्तीपुर : साइबर ठगों ने एक बार फिर अपनी चालाकी से एक महिला स्वास्थ्यकर्मी को…
समस्तीपुर : दुर्गापूजा, विजयादशमी, मूर्ति विसर्जन और रावण दहन को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित माहौल में…
समस्तीपुर : प्रतिभा जब शोध और नवाचार के साथ आगे बढ़ती है, तो उसकी पहचान…