Samastipur

समस्तीपुर डीएम ने किया धान कटनी का आकलन, पांच से सात दिन बाद सूखे दाने का किया जाएगा वजन

समस्तीपुर/कल्याणपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर प्रखंड में अगहनी धान फसल कटनी का कार्य संपन्न हुआ। डीएम रोशन कुशवाहा की अध्यक्षता में मुक्तापुर पंचायत के राजस्व ग्राम केशोपट्टी में किसान सुनील कुमार सिंह के खेत में यह आकलन किया गया। इस दौरान प्रति हेक्टेयर 50.600 क्विंटल धान की उपज दर्ज की गई। फसल कटनी का यह कार्य 10 मीटर लंबे और 5 मीटर चौड़े यानी कुल 50 वर्ग मीटर क्षेत्र में किया गया। इस प्रक्रिया में धान की फसल काटी गई और उसके उत्पादन का आकलन किया गया।

50 वर्ग मीटर के इस क्षेत्र में धान का कुल उत्पादन 25.300 किलोग्राम रहा। इस गणना के आधार पर प्रति हेक्टेयर उपज 50.600 क्विंटल आंकी गई है। अधिकारियों ने बताया कि पांच से सात दिन बाद सूखे दाने का वजन कर अंतिम आकलन किया जाएगा। इस अवसर पर जिला कृषि पदाधिकारी सुमित सौरभ, जिला सांख्यिकी पदाधिकारी अशोक कुमार, प्रखंड कृषि पदाधिकारी अशोक कुमार, बीडीओ देवेंद्र कुमार, सहायक सांख्यिकी पदाधिकारी और प्रखंड सांख्यिकी पदाधिकारी सहित कई अन्य जिला व प्रखंड स्तरीय अधिकारी/कर्मी उपस्थित थे।

Avinash Roy

Recent Posts

डॉली और उसके पहले पति पर ह’त्या का मामला दर्ज, महिला हिरासत में

समस्तीपुर : प्रेम-प्रसंग से जुड़े मामले में सूरज सोनी की संदिग्ध मौत को लेकर मृतक…

2 घंटे ago

समस्तीपुर मुफस्सिल थाना परिसर में 6 हजार 383 लीटर शराब का किया गया विनष्टीकरण

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना परिसर में बुधवार को विभिन्न मामलों में जब्त अवैध शराब को…

10 घंटे ago

समस्तीपुर में ग्रामीण प्रशिक्षण शिविर, 27 प्रवासी श्रमिकों के आश्रितों को 54 लाख रुपये की सहायता

समस्तीपुर : श्रम संसाधन एवं प्रवासी श्रमिक कल्याण विभाग की ओर से बुधवार को विधि…

13 घंटे ago

समस्तीपुर कॉलेज के पीछे बंद पड़े हॉस्टल में मिली अज्ञात की सड़ी-गली लाश, सनसनी

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जितवारपुर स्थित समस्तीपुर कॉलेज के पुराने बंद पड़े हॉस्टल…

13 घंटे ago

समस्तीपुर में B.Sc. की अंतिम परीक्षा देने जा रहे छात्र की सड़क हादसे में मौ’त, 20 दिन पहले हुई थी शादी

समस्तीपुर/ताजपुर : समस्तीपुर जिले के ताजपुर थाना क्षेत्र में बुधवार को हुए दर्दनाक सड़क हादसे…

13 घंटे ago

समस्तीपुर DDC की अध्यक्षता में माय भारत जिला सलाहकार समिति की बैठक, दो लाख युवाओं को जोड़ने का लक्ष्य

समस्तीपुर : समस्तीपुर में बुधवार को माय भारत (मेरा युवा भारत) की जिला सलाहकार समिति…

15 घंटे ago