Samastipur

समस्तीपुर काॅलेज स्थित स्ट्रांग रूम का अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था से राजनीतिक दल भी संतुष्ट

समस्तीपुर : विधानसभा चुनाव के मद्देनजर समस्तीपुर कॉलेज स्थित स्ट्रांग रूम की सुरक्षा एवं अन्य तैयारियों का वरिष्ठ अधिकारियों ने व्यापक निरीक्षण किया। बिहार के अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अशोक प्रियदर्शी, जिला निर्वाचन पदाधिकारी–सह–डीएम रोशन कुशवाहा, एसपी अरविंद प्रताप सिंह एवं उप निर्वाचन पदाधिकारी विनोद कुमार संयुक्त रूप से स्ट्रांग रूम पहुंचे और पूरे परिसर का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने स्ट्रांग रूम की त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की बारीकी से समीक्षा की।

उन्होंने कंट्रोल रूम का निरीक्षण कर वहां स्थापित निगरानी प्रणाली की कार्यप्रणाली की जानकारी ली। मौके पर मौजूद विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से उन्होंने फीडबैक प्राप्त किया तथा उनसे विचार-विमर्श कर सुझाव भी आमंत्रित किए। राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने जिला प्रशासन द्वारा की गई सुरक्षा व्यवस्था पर संतोष जाहिर किया।

उन्होंने कहा कि स्ट्रांग रूम व पूरे परिसर में सुरक्षा पर्याप्त एवं मजबूत है। सभी प्रतिनिधियों ने अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के समक्ष अपने बहुमूल्य सुझाव भी साझा किए। अधिकारियों ने आश्वस्त किया कि मतदान संपन्न होने के बाद से लेकर मतगणना तक स्ट्रांग रूम की सुरक्षा में किसी प्रकार की कमी नहीं होने दी जाएगी और सभी व्यवस्थाएँ चुनाव आयोग के निर्देशानुसार सख्ती से पालन की जाएंगी।

Avinash Roy

Recent Posts

मुफस्सिल थाने की पुलिस ने तीन वारंटी समेत दो पियक्कड़ों को पकड़ा

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने अलग-अलग कार्रवाई करते हुए तीन वारंटियों समेत शराब…

5 घंटे ago

क्लोन एक्सप्रेस से दिल्ली जा रही नवविवाहिता समस्तीपुर स्टेशन से गायब, शौचालय जाने की बात कहकर जेवर और नगदी भी ले गई

एक नवविवाहिता के समस्तीपुर रेलवे स्टेशन से अचानक गायब होने का मामला सामने आया है.…

5 घंटे ago

जांच के लिए समस्तीपुर पहुंची केंद्रीय टीम, बिथान के सोहमा पंचायत में मनरेगा योजनाओं की शुरू की जांच

समस्तीपुर/बिथान : समस्तीपुर जिले के बिथान प्रखंड के सोहमा पंचायत में मनरेगा योजनाओं को लेकर…

5 घंटे ago

प्रशस्त ऐप पर शिक्षकों का शत-प्रतिशत पंजीकरण का आदेश, रफ्तार चल रही सुस्त 

समस्तीपुर : सरकारी एवं निजी स्कूलों के शिक्षकों का प्रशस्त ऐप 2.0 पर पंजीकरण कराने…

6 घंटे ago

1 करोड़ रुपये से अधिक के वित्तीय घपले में पूर्व प्रभारी प्रधानाध्यापक निलंबित, वर्तमान में समस्तीपुर जिले में हैं पदस्थापित

समस्तीपुर : बिहार सरकार के शिक्षा विभाग द्वारा राज्य में भ्रष्टाचार और वित्तीय अनियमितताओं के…

13 घंटे ago

महुआ विधायक और मंत्री संजय सिंह पर दिल्ली के होटल में युवती से बदतमीजी का आरोप! तेज प्रताप यादव ने की जांच की मांग

बिहार सरकार के मंत्री और महुआ विधानसभा सीट से विधायक संजय सिंह पर एक युवती…

20 घंटे ago